Bomb Blast in Bokaro: बोकारो में दिवाली से पहले बम विस्फोट से दहशत, पुलिस बोली- पटाखा था

Bomb Blast in Bokaro: झारखंड के बोकारो जिले में दिवाली से पहले बम विस्फोट से दहशत फैल गई. हालांकि, पुलिस ने कहा है कि यह बम नहीं, पटाखा था.

Bomb Blast in Bokaro|बोकारो, मुकेश कुमार झा : झारखंड के बोकारो में दिवाली से पहले बम विस्फोट से लोगों में दहशत है. विस्फोट बीएस सिटी थाना क्षेत्र के लकड़ी गोला में कलेक्टर सिंह नाम के व्यक्ति के घर के बाहर हुई. धमाका इतना जोरदार था कि घर का छज्जा, दरवाजा और घर के अंदर रखा टेबल क्षतिग्रस्त हो गया. घर के अंदर से बम का स्प्लिंटर भी बरामद हुआ है.

मारपीट मामले में गवाह है कलेक्टर सिंह, लगातार मिल रही धमकी

इस जोरदार विस्फोट से जहां लोग दहशत में हैं, वहीं पुलिस ने कहा है कि यह बम नहीं, पटाखा था. कलेक्टर सिंह ने कहा है कि आरोपी शंकर साव ने एक सिपाही के साथ मारपीट की थी. इस मामले में वह गवाह है. उसे लगातार डराया-धमकाया जा रहा है. शराब पीकर पहले भी कई बार धमकी दे चुका है.

कलेक्टर बोले- धमाके के बाद शंकर साव और सोनू को भागते देखा

कलेक्टर सिंह ने कहा कि इस मामले में उसने थाने में आवेदन दिया, लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई. बोकारो के कलेक्टर सिंह कहते हैं कि धनतेरस की देर रात लगभग पौने 2 बजे जोरदार धमाका हुआ, तो हम जाग गए. देखा कि शंकर साव और सोनू वहां से भाग रहे थे.

विस्फोट की वजह से क्षतिग्रस्त हुआ टेबल.

लीलावती का आरोप- बाप-बेटे ने मारपीट की, नहीं हुई कार्रवाई

कलेक्टर सिंह की पत्नी लीलावती देवी ने बताया कि एक साल पहले बाप-बेटे ने मारपीट की थी. पुलिस ने उस मामले में भी कार्रवाई नहीं की. उन्होंने कहा कि अब हमलोग एसपी के पास जाएंगे और अपनी जान बचाने की गुहार लगाएंगे.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

मंगलवार की रात को हुई घटना – इंस्पेक्टर सुदामा दास

उधर, इंस्पेक्टर सुदामा दास ने कहा कि घटना मंगलवार की रात को हुई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल

इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. चुनाव आचार संहिता के बीच बम विस्फोट को पटाखा करार देने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Also Read : BOKARO NEWS : वेल्डिंग के दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, युवक की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >