Bokaro News : जिला में खेल गतिविधियों के विस्तार पर चर्चा

Bokaro News : जिला खेल संचालन समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गयी.

बोकारो समाहरणालय स्थित गोपनीय कार्यालय कक्ष में शनिवार को जिला खेल संचालन समिति की बैठक डीसी अजय नाथ झा की अध्यक्षता में हुई. जिले में खेल गतिविधियों के विस्तार, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं और संसाधनों को सुदृढ़ करने पर चर्चा की गयी. डीसी ने चिन्मय विद्यालय, सेक्टर-5 स्थित डे-बोर्डिंग बालक बास्केटबॉल प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षक के रिक्त पद को शीघ्र भरने का निर्देश दिया. साथ ही एथलेटिक्स, फुटबॉल, खो-खो, कुश्ती और बैडमिंटन समेत विभिन्न खेलों के नये डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने के लिए एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव तैयार करने को कहा. जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को ऐसे विद्यालयों की पहचान कर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया, जहां डे-बोर्डिंग या आवासीय प्रशिक्षण केंद्र संचालित किये जा सके.

प्रशिक्षण केंद्रों के निरीक्षण का निर्देश

सिविल सर्जन तथा खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को प्रशिक्षण केंद्रों में खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और भोजन की गुणवत्ता की नियमित निगरानी का निर्देश दिया. जून से दिसंबर तक का स्पोर्ट्स कैलेंडर तैयार करने और पंचायत स्तर पर प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं के लाइव प्रसारण की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया गया. बैठक में जिला खेल संचालन समिति के सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >