साइबर फ्रॉड में फंसे पैसे कैसे आएंगे वापस? बोकारो DSP ने बताया 1930 का 'गोल्डन पीरियड' रूल

बोकारो साइबर थाना में निरीक्षण के दौरान ठगी रोकने और पीड़ितों को राहत देने के उपायों पर चर्चा। साइबर अपराध से लड़ने के लिए पुलिस की नई रणनीति।

बोकारो. साइबर अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों को समय पर राहत दिलाने के उद्देश्य से बोकारो पुलिस ने साइबर थाना की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ करने की पहल की है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी सह साइबर थाना प्रभारी पवन कुमार ने मंगलवार को सेक्टर-1 स्थित साइबर थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जन शिकायतों, लंबित अनुसंधान और साइबर ठगी के मामलों की समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान साइबर फ्रॉड के मामलों में त्वरित प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन को फ्रीज कराने की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाये, ताकि ठगी की राशि को आगे स्थानांतरित होने से रोका जा सके. साथ ही फ्रीज किये गये खातों से जुड़े मामलों की शीघ्र सुनवाई कर पीड़ितों को उनकी राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया.

तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग का निर्देश

डीएसपी ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध सक्रिय कार्रवाई, छापेमारी और गिरफ्तारी अभियान को तेज करने पर बल दिया. उन्होंने समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूचनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा साइबर अपराध की जांच में समन्वय, नेटग्रिड, एमआर-जीआरएम पोर्टल और तकनीकी शाखा की उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

साइबर थाना में दो निरीक्षकों की तैनाती

साइबर अपराध के मामलों में त्वरित अनुसंधान और शिकायतों के शीघ्र निष्पादन के लिए पुलिस अधीक्षक ने साइबर थाना में पुलिस निरीक्षक स्तर के दो अधिकारियों की पदस्थापना की है. इनमें पुलिस निरीक्षक आजाद खान और पुलिस निरीक्षक पिंकु कुमार यादव शामिल हैं. पुलिस के अनुसार इन अधिकारियों की तैनाती से साइबर ठगी से संबंधित मामलों की जांच में तेजी आयेगी और पीड़ितों को राहत दिलाने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी.

ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत

मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना विलंब 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करायें. इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी जा सकती है. उन्होंने कहा कि समय पर शिकायत दर्ज होने से ठगी की राशि को सुरक्षित करने और अपराधियों तक पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें: टूटे छज्जे और बाहर निकली सरिया, बोकारो में बीएसएनएल व आधार केंद्र आने वालों की सुरक्षा दांव पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >