बरवड्डा थाना प्रकरण: जयराम महतो के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बोकारो पुलिस एसोसिएशन ने उठायी आवाज

बोकारो पुलिस एसोसिएशन ने डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ बरवड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज और अमर्यादित भाषा के प्रयोग के मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है. एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर भी पुलिसकर्मियों के प्रति अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया है.

21 अगस्त को बरवड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज, अमर्यादित भाषा के प्रयोग और धमकी देने के मामले को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन की बोकारो शाखा ने डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में शनिवार को सेक्टर चार सिटी सेंटर स्थित पुलिस क्लब में एसोसिएशन की बैठक हुई. पदाधिकारियों ने मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई जल्द पूरी करने की मांग की.

थाना प्रभारी के कार्यालय में अभद्र व्यवहार का आरोप

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि 21 अगस्त की देर रात विधायक अपने समर्थकों के साथ बरवड्डा थाना पहुंचे थे. इस दौरान थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. एसोसिएशन के अनुसार, कार्यालय में रखे सामानों को कथित रूप से तितर-बितर करने और नाम पट्टिका तोड़ने की बात भी सामने आयी है.

मामले को लेकर बरवड्डा थाना में प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी एसोसिएशन की ओर से दी गयी.

सोशल मीडिया पर भी अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का आरोप

पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि विधायक की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिसकर्मियों के प्रति लगातार अमर्यादित भाषा का प्रयोग किये जाने का आरोप है. एसोसिएशन ने इसे पुलिसकर्मियों के सम्मान और मनोबल से जुड़ा गंभीर मामला बताया.

केंद्रीय संगठन की मांग का बोकारो शाखा ने किया समर्थन

एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय की ओर से विधायक समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की गयी है. बोकारो शाखा ने केंद्रीय संगठन की इस मांग का समर्थन करते हुए मामले में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की.

बैठक में अध्यक्ष सुनील उरांव, उपाध्यक्ष मनोज कुमार दास, सचिव अनिल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव नौशाद अली, कोषाध्यक्ष भीमसेन प्रसाद समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >