Bokaro News : तंबाकू की लत से दूर रहें युवा : उपायुक्त

Bokaro News : बोकारो जिले में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 शुरू, विद्यालयों व महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश.

बोकारो, समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में गुरुवार को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता व युवाओं को तंबाकू की लत से दूर करने को लेकर तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि डीसी अजयनाथ झा ने की. डीसी ने कहा कि तंबाकू स्वास्थ्य के साथ जीवन के लिए खतरा है. युवा लत से खुद व साथियों को दूर रखें. विद्यालयों व महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान चलायें. जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग व स्वयंसेवी संस्थाओं को मिलकर काम करना होगा. अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर सामाजिक आंदोलन है. तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 में विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जायेगा. 400 स्कूलों, सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों को तंबाकू मुक्त घोषित किया जाना है. डीसी ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनिश्चित करें कि जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान स्व-प्रमाण दें कि उनका विद्यालय तंबाकू मुक्त है. जिले के सभी कार्यालय तंबाकू मुक्त हों. इसके लिए स्वयं प्रमाण पत्र कार्यालय प्रधान दें. अनुपालन अक्षरशः करें.

सात दिसंबर तक चलेगा अभियान : सीएस

सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि अभियान नौ अक्तूबर से सात दिसंबर तक 60 दिनों के लिए चलाया जायेगा. 60 दिनों में तंबाकू के दुष्प्रभाव से युवाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जायेंगी. मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, एसी मो मुमताज अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल चौबे, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ एनपी सिंह, डॉ सुधा सिंह, डॉ रेनू भारती मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >