Bokaro News: बिजली का उपकरण चुराते युवक पकड़ाया

Bokaro News: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के सोनाबाद गांव की घटना, ग्रामीणों ने आरोपित को पुलिस के हवाले किया.

पिंड्राजोरा, पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के सोनाबाद गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार की देर रात एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार झारखंड बिजली वितरण लिमिटेड द्वारा विद्युत उपकेंद्र सोनाबाद में चास ग्रिड से 11 हजार वोल्टेज लाइन का निर्माण कराया गया था. इसमें विद्युत आपूर्ति के लिए 25 केवी का ट्रांसफाॅर्मर कृषि उपयोग के लिए लगाये गये थे. वर्तमान में उक्त लाइन में विद्युत आपूर्ति बंद थी. ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की रात हम लोग टहल रहे थे, इसी बीच लोगों को बिजली पोल के समक्ष कुछ युवकों को लोहे से लोहे को टकराने जैसी आहट मिली. संदेह होने पर कॉल के माध्यम से एक-दूसरे से संपर्क कर टोली के रूप में उस दिशा की और बढ़े जिस दिशा से आवाज आ रही थी. टोली जैसी ही सोनाबाद बंधुडीह के पास पहुंची, तो ग्रामीण खेत की ओर से चार-पांच युवकों को लाइन तार और ट्रांसफॉर्मर को उतारते हुआ देखा गया. घेराबंदी करने पर एक युवक पकड़ा गया और अन्य भागने में सफल हो गये. युवक घटियाली पूर्वी पंचायत के केंदवाडीह गांव श्रीकांत हेंब्रम (26 वर्ष) है. ग्रामीणों की सूचना पर पिंड्राजोरा पुलिस पहुंची. पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन व विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पिंड्राजोरा ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर, पोल के तार इंसुलेटर के साथ कटर, पिलास को जब्त कर पिंड्राजोरा थाना ले जाया गया. इस संबंध में कनीय अभियंता चंद्रगुप्त बिरुली ने बताया कि घटना जानकारी मिली है, इस संबंध में थाना में मामला दर्ज कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >