Bokaro News : पेटरवार के काली मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना

Bokaro News : ग्रामीणों ने मां काली के दर्शन कर अपने जीवन की खुशहाली की कामना की. विभिन्न काली मंदिरों में खीर व खिचड़ी का महाप्रसाद वितरण किया गया.

पेटरवार, पेटरवार व आसपास के क्षेत्रों में मां काली की प्रतिमा स्थापित कर सोमवार की देर रात्रि धूमधाम के साथ पूजा -अर्चना की गयी. पेटरवार खत्री टोला रूकाम रोड स्थित काली मंदिर, तेनुचौक काली मंदिर, मठ टोला स्थित काली मंदिर सहित अन्य स्थानों में भव्य पंडाल के बीच प्रतिमा स्थापित कर पूजा -पाठ की गयी. ग्रामीणों ने मां काली के दर्शन कर अपने जीवन की खुशहाली की कामना की. विभिन्न काली मंदिरों में खीर व खिचड़ी का महाप्रसाद वितरण किया गया.

तिवारीडीह: प्रतिमा विसर्जन के साथ काली पूजा संपन्न

तलगड़िया, चास के बिजुलिया पंचायत के काली मंदिर तिवारीडीह में आयोजित तीन दिवसीय काली पूजा मंगलवार को पाठक बांध में प्रतिमा व कलश विसर्जन के साथ संपन्न हो गयी. पूजा अर्चना के साथ बकरे की बलि दी गयी. महाप्रसाद का वितरण किया गया. महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ सिंदूर खेल खेला. मां को नमन कर मनोकामना मांगी. मौके पर पंडित रामदेव पाठक, मुख्य पुजारी वीरेंद्र कुमार उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, गोपीचंद दुबे, आनंद मिश्रा, रितिक मिश्रा के अलावा पंडित घनश्याम तिवारी, सुधीर चंद्र तिवारी, के अलावा मुरलीडीह फुटलाही सिंदूर पेटी के लोग शामिल थे.

धनडाबर काली मंदिर में सांसद ने की पूजा-अर्चना

तलगड़िया, मधुनिया पंचायत के धनडाबर स्थित मां काली मंदिर में सोमवार को सांसद ढुलू महतो ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र के लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की. मौके पर भाजपा बिजुलिया मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार चौबे, बबलू कुमार पाठक, मुकेश कुमार बाउरी, भैरव चौबे, भोलानाथ चौबे, अजय चौबे सहित ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >