बोकारो, सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर 10 फरवरी को बोकारो में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. इस संबंध में समाहरणालय कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई. उपायुक्त ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य विषय स्मार्ट तकनीक- सुरक्षित विकल्प : एआइ का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग होगा. कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ भाग लेंगे, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित, नैतिक एवं जिम्मेदार उपयोग, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सतर्कता तथा ऑनलाइन जोखिमों से बचाव के उपायों पर जानकारी साझा करेंगे. कार्यशाला के दौरान वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों, विशेष रूप से डिजिटल एरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसे मामलों पर चर्चा की जाएगी. इसके साथ ही साइबर अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों (लीगल प्रोविजन) की जानकारी भी आमजनों को दी जाएगी. कार्यशाला जीजीपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित की जाएगी. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, सरकारी पदाधिकारियों तथा आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर सभी सरकारी विद्यालयों में विभिन्न जागरूकता आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन क्रमवार किया जाएगा.
Bokaro News: 10 फरवरी को सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला का होगा आयोजन
Bokaro News: उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, जीजीपीएस इंजीनियरिंग कालेज सभागार में होगा आयोजन.

Bokaro News: 10 फरवरी को सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला का होगा आयोजन