Bokaro News : कांग्रेस को बूथ स्तर तक करेंगे मजबूत : जवाहर लाल माहथा

Bokaro News : नये कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पेटरवार से बोकारो तक जगह-जगह हुआ स्वागत, रजरप्पा मंदिर में माता की पूजा कर की जिलाध्यक्ष के कार्यकाल की शुरुआत.

बोकारो, बोकारो जिला कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जवाहर लाल माहथा का स्वागत कार्यक्रम मंगलवार को हुआ. श्री माहथा ने रजरप्पा मंदिर में माता का दर्शन-पूजन कर की जिलाध्यक्ष कार्यकाल की शुरुआत की. पेटरवार से बोकारो तक दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. नयी ऊर्जा देने का भरोसा दिया. सेक्टर पांच एनआइपीएम में स्वागत समारोह हुआ. श्री माहथा ने कांग्रेस के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया. कहा : पार्टी ने जिस विश्वास के साथ यह दायित्व सौंपा है, वह उसके अनुरूप पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे. वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे. कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करेंगे.

सभी स्तरों के कार्यकर्ताओं के विश्वास, भावना और सहभागिता को मिलेगा सम्मान

श्री माहथा ने कहा : सभी नेताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है. जिला में सभी वर्गों के लोगों को जोड़कर कांग्रेस को मजबूत किया जायेगा. राहुल गांधी की नीतियों को लागू किया जायेगा. कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए सभी स्तरों के कार्यकर्ताओं के विश्वास, भावना और सहभागिता को सम्मान दूंगा.

हमें साथ मिलकर समन्वय के साथ कांग्रेस परिवार को मजबूती देनी है : श्वेता सिंह

बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि श्री माहथा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस को नयी ऊर्जा और मजबूती मिलेगी. उनका समृद्ध राजनीतिक अनुभव पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. पार्टी की सभी अनुषंगी इकाइयों को आपस में मिलकर काम करना चाहिए और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करनी चाहिए. सभी इकाइयां एक-दूसरे की पूरक हैं. हमें साथ मिलकर पार्टी को मजबूती देना है. हमें साथ मिलकर समन्वय के साथ कांग्रेस परिवार को मजबूती देनी है.

संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करें : राजेश ठाकुर

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि संगठन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करें. कांग्रेस पार्टी की सोच बहुत ऊंची है. मुद्दा आधारित संघर्ष हमेशा जारी रखना चाहिए. अगर आप में निष्ठा और लग्न है, तो कोई आपके संगठन को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता है. कांग्रेस पार्टी में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसलिए संगठन को विस्तार देने के लिए आनुषंगिक संगठन बनाया गया है. समन्वय बनाकर ही निर्णय लेना चाहिये. बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >