Bokaro News: बोकारो में बच्चा चोर होने के शक में ग्रामीणों ने पांच साधुओं को पीटा

Bokaro News: चास थाना क्षेत्र के बंशीडीह में भिक्षाटन कर रहे थे यूपी के साधु, पुलिस ने बचाया, एसपी की चेतावनी : अफवाहों पर कानून हाथ में ना लें.

चास, चास थाना क्षेत्र के बंशीडीह में बच्चा चोरी की अफवाह पर ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश के संबल जिले के पांच साधुओं के साथ जमकर मारपीट की. यूपी नंबर के वाहन पर घूमते हुए भिक्षा मांग रहे साधुओं पर शक होने से उग्र भीड़ ने हमला बोल दिया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना चास थाने को दी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और साधुओं को भीड़ से बचाते हुए थाने ले गयी. मुख्यालय डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह ने पूछताछ की, जिसमें बच्चा चोरी का कोई सबूत नहीं मिला. सभी साधु भिक्षाटन के लिए क्षेत्र में आये थे. डीएसपी ने बताया कि आवेदन मिलने पर भीड़ के खिलाफ कार्रवाई होगी. पूछताछ के बाद साधुओं को छोड़ दिया गया. एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह का शिकार न बनें. संदिग्ध दिखे, तो थाने या 112 पर सूचना दें. कानून हाथ में न लें. सोशल मीडिया पर बिना सत्यापन अफवाह न फैलायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >