Bokaro News : राष्ट्र सेविका समिति का विजयादशमी उत्सव व शस्त्र पूजन कार्यक्रम

Bokaro News : पूर्ण गणवेश धारी महिलाओं ने पथ संचलन निकाला, जो कि चेकपोस्ट स्थित भारत माता प्रतिमा स्थल से लेकर शुरू होकर सदर मार्केट साहू मार्केट जाकर लौटा.

चास, राष्ट्र सेविका समिति की चास नगर द्वारा चास काली मंदिर की प्रांगण में मंगलवार को विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन का कार्यक्रम किया गया. प्रांत संपर्क टोली सदस्य अर्चना सिंह व चास नगर शाखा प्रमुख योगिता बरनवाल ने अध्यक्षता की. पूर्ण गणवेश धारी महिलाओं ने पथ संचलन निकाला, जो कि चेकपोस्ट स्थित भारत माता प्रतिमा स्थल से लेकर शुरू होकर सदर मार्केट साहू मार्केट जाकर लौटा. कार्यक्रम की शुरुआत भगवा ध्वज के आरोहण के पूजन से हुई. अर्चना सिंह ने शक्ति संपन्न राष्ट्र एवं शक्ति पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला. मौके पर यशोदा वर्णवाल, अनुराधा, जूही, सरिता, अंजू सिन्हा, बबली सरकार, सुलेखा, मुग्धा कंचनमाला, निशि, प्रभा, आशा, देवी, ज्योति बरनवाल, हर्षित कुमारी कुमारी, सोनी, मुन्नी, रूबी निशि, रीना पांडे, शारदा आदि उपस्थित थी.

विभिन्न बस्तियों में हुआ विजयादशमी उत्सव

बोकारो, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निर्धारित कार्यक्रम में मंगलवार को बोकारो महानगर के विवेकानंद नगर के सेक्टर 9डी बस्ती, वीर सावरकर नगर के भोजपुर कॉलोनी बस्ती में विजयादशमी उत्सव मनाया गया. विभिन्न प्रकार का शस्त्रपूजन हुआ. सुभाषित, अमृत वचन व एकल गीत के बाद उपेंद्र विद्यार्थी ने संघ के 100 वर्षों तक राष्ट्र साधना किए गए कार्यों का वर्णन किया. विवेकानंद नगर कार्यवाह मधुसूदन गोपालन, मुख्य शिक्षक पीयूष, प्रार्थनावाचक अश्वनी आनंद, युवराज व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >