Bokaro News : अपराध की योजना बनाते दो युवक गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Bokaro News : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के टू-टैंक गार्डेन के अंदर से हुई गिरफ्तारी, एक कट्टा के साथ तीन गोली बरामद.

बोकारो, बीएस सिटी थाना क्षेत्र के टू-टैंक गार्डेन के अंदर रविवार की देर रात को कुछ अपराधी हरवे हथियार से लैस होकर डकैती की योजना बना रहे थे. एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर रविवार की रात को ही सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टू-टैंक गार्डेंन में छापेमारी की. टीम ने घेराबंदी करके गार्डेन के अंदर से दो युवकों को गिरफ्तार किया. जबकि अन्य युवक भाग निकले. गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने एक कट्टा व तीन जिंदा गोली बरामद किया. अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. यह जानकारी सोमवार को बीएस सिटी थाना में सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने पत्रकारों को दी. श्री रंजन ने बताया कि घटना को लेकर बीएस सिटी थाना में कांड संख्या 200/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के दूंदीबाद पटना खटाल निवासी राजकुमार यादव उर्फ बिक्की उर्फ लोला (20 वर्ष) व बीएस सिटी थाना क्षेत्र के दूंदीबाद दुर्गा स्थान निवासी कुनाल कुमार (18 वर्ष) शामिल है. छापेमारी दल में बीएस सिटी थाना इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, सअनि प्रदीप कुमार राम, सअनि रंजित रंजन, सअनि बाल्मीकि राम, आरक्षी नवीन कुमार, पवन गोस्वामी, विजय कुमार सिंह, मदन प्रसाद, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, राधेश्याम कुमार, योगेंद्र कुमार रजक, प्रफ्फुल कुमार मंडल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >