Bokaro News : चोरी के लाखों के जेवरात के साथ दो गिरफ्तार

Bokaro News : पुलिस ने बिनोद को रांची व महेश को झोपड़ी कॉलोनी से पकड़ा, पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल.

बोकारो, बोकारो शहरी क्षेत्र में लगातार गृहभेदन व चोरी की घटना हो रही थी. इसके उद्भेदन के लिए सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया. अभियान के दौरान गुरुवार को पता चला कि रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के देसवाली टोली में रहनेवाला बिनोद सोरेंग उर्फ रघु मुंडा बोकारो में हो रही चोरी की घटना में सक्रिय रहा है. पुलिस की टीम ने रांची से विनोद को गिरफ्तार किया. उसके आवास से चोरी के कई जेवरात भी मिले है. यह जानकारी कैंप दो स्थित एसपी कार्यालय में बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने पत्रकारों को दी. श्री सिंह ने कहा कि पूछताछ में पता चला कि माराफारी थाना क्षेत्र के झोपड़ी कॉलोनी निवासी महेश कुमार उर्फ लल्ला उसका सहयोगी है. जो चोरी की घटना में शामिल रहता है. साथ ही चोरी के सामान को खपाने में मदद करता है. चोरी के कई सामान भी उसके घर में है. पुलिस की टीम ने झोपड़ी कॉलोनी स्थित महेश के आवास पर छापेमारी की. वहां से लाखों रुपये के जेवरात व नकद रुपये भी बरामद किया गया. पूछताछ के बाद दोनों को शुक्रवार को चास जेल भेज दिया गया. सिटी डीएसपी श्री रंजन के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

कई मामलों में दोनों अभियुक्त हैं वांछित

गिरफ्तार अभियुक्तों में सेक्टर वन सी शिमला कॉलनी बोकारो निवासी बिनोंद सोरेंग (37 वर्ष) है, जो अस्थायी रूप से रांची बरियातू थाना अंतर्गत देसवाली टोली में रह रहा था. मूलरूप से ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला किंजरीकेला थाना स्थित किंजरीकेला गांव का रहनेवाला है. बिनोद सोरेंग पर बीएस सिटी थाना में पांच दिसंबर 2005 में एक मामला दर्ज है. जबकि दूसरा अभियुक्त बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के झोपड़ी कॉलोनी निवासी महेश कुमार उर्फ लल्ला ( 21 वर्ष) है. इसके अलावा दोनों पर बीएस सिटी थाना में मई से अगस्त 2025 तक गृहभेदन का आठ मामला दर्ज है.

बरामद सामान

जब्त सामानों में मंगलसूत्र तीन पीस, कान का झुमका दो जोड़ा, कान की बाली दो जोड़ा, अंगूठी एक पीस, चैन दो पीस, एक जोड़ा ब्रेसलेट, 22 पीस नाक का नथिया, ग्लास एक पीस, कटोरी एक पीस, पायल नौ जोडा, चांदी जैसा चैन एक पीस, चांदी का बना साड़ी पीन एक पीस, चांदी जैसा बिछिया चार जोड़ा, चांदी जैसा रिंग एक पीस, सिक्का छह पीस, लॉकेट एक पीस, एक एयरपॉड (इयर फोन), एक पॉवर बैंक, सात हजार सात रुपये नकद, एक व दो रुपये के 300 का सिक्का, मैकबुक (लैपटॉप), एक मोबाइल फोन, दरवाजा तोड़ने का एक लोहे का औजार, एक लोहे का प्लास, पीतल का बर्तन नौ पीस शामिल थे.

छापेमारी दल में ये थे शामिल

छापेमारी दल में बीएस सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, सेक्टर चार थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार, पुअनि जितेश कुमार, पुअनि महती बोयपाय, पुअनि पिंटु महथा, सअनि पकंज कुमार, हवलदार सुरेन्द्र राम, आरक्षी सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, नवीन कुमार, योगेन्द्र कुमार रजक, प्रफुल कुमार मंडल, विजय कुमार सिंह, रेडियो ऑपरेटर शुभम कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >