Bokaro news : ट्रेलर-हाइवा में टक्कर, बाल-बाले बचे चालक

Bokaro news : सियालजोरी थाना क्षेत्र के चिमनी भट्टा पार्किंग के समीप मंगलवार की देर रात को फोरलेन पर हुई घटना.

तलगड़िया. सियालजोरी थाना क्षेत्र के चिमनी भट्टा पार्किंग के समीप मंगलवार की देर रात को फोरलेन पर हाइवा व ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गयी, चालक बाल-बाल बच गये. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों गाड़ी के चालकों को बाहर निकला गया. चालक को मामूली चोटें लगी है. ट्रेलर ओडिश से वेदांता प्लांट जा रही थी, वहीं हाइवा प्लांट से बांधडीह रेलवे साईंडिग जा रहा था.

दो घटनाओं में दो जख्मी

पेटरवार, पेटरवार थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई घटना में दो लोग घायल हो गए. दोनों घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उत्तासारा गांव निवासी गुलाब महतो (25 वर्ष) मंगलवार की रात्रि 8:30 बजे अपनी बाइक से पेटरवार से अपने घर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही एक अज्ञात वाहन ने सदमा कला पंचायत के पोरदाग गांव के पास पीछे से टक्कर मार दी, जिस कारण बाइक सवार एनएच 23 पर गिरकर घायल हो गया. इस घटना में उसे शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगी है. इसके पूर्व सदमाकलां निवासी निखिल कुमारी का पैर साइकिल के चैन में पैर फंसने से जख्म हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >