Bokaro news : चास नगर निगम क्षेत्र में सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान के लिए सर्वे नवंबर से

Bokaro news : कालीकट की टीम ने सहायक नगर आयुक्त के साथ बैठक की. सभी नगर मिशन प्रबंधक व सामुदायिक संगठनकर्ताओं को सर्वेक्षण से संबंधि जानकारी दी गयी.

चास, चास नगर निगम के प्रशासक सह अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार के निर्देशानुसार चास नगर निगम क्षेत्र में सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान के लिए सर्वे का कार्य नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में शुरू होगा. चास नगर निगम क्षेत्र सहित 10 अन्य नगर निकायों में सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान तैयार किया जायेगा. प्लान तैयार करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी संस्थान एनआइटी कालीकट का चयन विभाग स्तर से किया गया है, जो आगामी पांच वर्षों के लिए शहरी आजीविका से जुड़ी प्लान तैयार करेगी, इसके तहत शहरी नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूह का सर्वे किया जाएगा. शुक्रवार कालीकट की टीम ने सहायक नगर आयुक्त के साथ बैठक की. बैठक में सभी नगर मिशन प्रबंधक व सामुदायिक संगठनकर्ताओं को सर्वेक्षण से संबंधि जानकारी दी गयी. सर्वे में स्किल एसेसमेंट आजीविका के वर्तमान साधन चुनौतियों एवं नये अवसर और बाजार व्यवस्था का विश्लेषण किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >