Bokaro News : विद्यार्थियों ने चित्रकारी से दिखायी विकसित भारत की झलक

Bokaro News : श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल बोकारो में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, प्रतियोगिता में प्रथम रिद्धि चंद्रा, द्वितीय अदिति शर्मा व तृतीय स्थान पर रही सिनिग्धा.

बोकारो, सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) क्षेत्रीय केंद्र गुवाहाटी ने शनिवार को सेक्टर पांच स्थित श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल, बोकारो में विकसित भारत के रंग, कला के संग विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया. कार्यशाला में 985 विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया. रंगों और कल्पना के माध्यम से विकसित भारत का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया. जिला शिक्षा अधीक्षक डॉ अतुल कुमार चौबे ने युवा प्रतिभागियों की सराहना की. और कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर है. उन्होंने छात्रों से बातचीत की और इस उत्कृष्ट पहल के लिए सीसीआरटी को बधाई दी. प्रखंड विस्तार शिक्षा अधिकारी प्रतिमा दास ने कलाकृतियों की सराहना की.

उत्कृष्ट व प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल की छात्रा रिद्धि चंद्रा को प्रथम पुरस्कार 10 हजार, दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो की छात्रा अदिति शर्मा को द्वितीय पुरस्कार पांच हजार व डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा सिनिग्धा को तृतीय पुरस्कार 2500 रुपये मिले. सांत्वना पुरस्कार डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा अनन्या कुमारी, सरदार पटेल पब्लिक स्कूल की मान्यता चौधरी व चिन्मय विद्यालय की सानवी पंडित 01 हजार रुपये मिले. वहीं, प्रत्येक छात्र को भागीदारी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

बता दें कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के राष्ट्रव्यापी सेवा पर्व समारोह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था. कार्यक्रम सीसीआरटी, नई दिल्ली के उप निदेशक और सेवा पर्व-2025 के नोडल अधिकारी डॉ राहुल कुमार के निर्देशन में हुआ. कार्यक्रम के आयोजन और क्रियान्वयन की देखरेख सीसीआरटी के कार्यक्रम समन्वयक सह डीआरपी (जिला संसाधन व्यक्ति) अजय कुमार ठाकुर और सीसीआरटी क्षेत्रीय कार्यालय गुवाहाटी के फील्ड अधिकारी शशांक पांडे ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >