Bokaro news : श्री श्री सार्वजनिक काली मंदिर चास में अमावस्या को होती है विशेष पूजा-अर्चना

Bokaro news : चास के महावीर चौक स्थित मंदिर मुड़ार काली मंदिर के नाम से है प्रसिद्ध, भक्तों की मनोकामना पूरी करती है मां.

संतोष कुमार, चास, महावीर चौक चास स्थित श्री श्री सार्वजनिक काली मंदिर मुड़ार काली मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है. यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है. मंदिर में प्रत्येक माह की अमावस्या में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. श्रद्धालु प्रतिदिन मां की पूजा अर्चना कर सुख- समृद्धि की कामना करते हैं. मंदिर में आदिकाल से बंगाली पद्धति से पूजा होती है. काली पूजा में प्रत्येक वर्ष स्थानीय लोगों के अलावा बोकारो व धनबाद जिले के विभिन्न क्षेत्र श्रद्धालु आकर पूजा-अर्चना करते हैं. स्थानीय लोगों ने कहा कि मंदिर में मां काली के प्रतिमा को किसी ने स्थापित नहीं की था, बल्कि अपने आप मां अवतरित हुई थी. शुरू से ही काली पूजा में बलि देने की प्रथा चली आ रही है. इस काली मंदिर के प्रति लोगों का मानना है कि यहां सच्चे मन से आराधना करने पर सभी प्रकार की मनोकामना पूरी होती है.

कोई भी शुभ कार्य करने से पहले लोग मां काली का लेते हैं आशीर्वाद

पूजा आयोजक समिति के सदस्य राजेंद्र लाहा, आलोक लाहा, बंकू बिहारी सिंह, अजीत सिंह, पुजारी श्याम सुंदर आचार्य, काजल राय, विकास विश्वास , रामपद पाल सहित अन्य ने कहा कि आदिकाल से मां काली की पूजा- अर्चना धूमधाम से की जाती है. चास बोकारो के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालु मां का दर्शन व पूजा-अर्चना करने आते हैं. यह क्षेत्र का सबसे पुराना काली मंदिर है. चास के स्थानीय लोग किसी प्रकार के नया कार्य या कारोबार शुरू करने से पूर्व मां काली की पूजा-अर्चना करते हैं. साथ ही ज्यादातर परिवार शादी, नया कारोबार व किसी भी धार्मिक कार्य शुरू करने के पहले पूजा कर आशीर्वाद लेते है. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी काली पूजा का आयोजन मंदिर कमेटी की ओर से धूमधाम से किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >