बोकारो, बोकारो एयरपोर्ट से जल्द उड़ान शुरू कराने की कामना के साथ सतनपुर पहाड़ी की पूजा की गयी. बुधवार को बोकारो विकास फोरम व यूथ बिग्रेड ने संयुक्त रूप से गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य पर पहाड़ी की पूजा की. साथ ही पहाड़ी को भू-माफियाओं से बचाने की कामना भी गयी. फोरम के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि सतनपुर पहाड़ी पर बोकारो एयरपोर्ट को लेकर हाई इंटेंसिव लाइट लगाने की योजना है. लाइट लगने से उड़ान की दिशा में बोकारो कदम बढ़ा लेगा. श्री सिंह ने कहा कि सतनपुर पहाड़ी को दोनों तरफ से काट व समतल कर भू-माफिया जमीन बेच रहे हैं. झारखंड की पहचान जल, जंगल, जमीन व पहाड़ से है. डीसी व सीएम हेमंत सोरेन भू-माफिया पर कार्रवाई करें. ऐसा नहीं होने पर जनआंदोलन होगा. मौके पर युद्ध ब्रिगेड सेना के संरक्षक डॉ अशोक कुमार, अध्यक्ष जलेश्वर साव, बैद्यनाथ प्रसाद, धनंजय चौबे, संतोष सिंह, मुन्ना कुमार, विजय साव, रिंकू कुमार, सुमित कुमार, प्रकाश कुमार, कौशल कुमार, मनोज सिंह, पिंटू वर्णवाल, रोशन कुमार, सागर कुमार, मिलन कुमार, राधा देवी, कजरी देवी, पूजा कुमारी, सुनीता देवी, ममता कुमारी, निशा देवी, काजल कुमारी, सुमन देवी, बेला देवी, सुषमा कुमारी व अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
