Bokaro News : बेटियों का सम्मान ईश्वर के सम्मान से भी जरूरी : प्रह्लाद चंद्र दास

Bokaro News : बोकारो क्लब सेक्टर-05 में किया गया आयोजन, साहित्य अकादमी से पुरस्कृत कवयित्री पार्वती तिर्की को स्नेह स्मृति सम्मान.

बोकारो, सुविख्यात साहित्यकार व साहित्य अकादमी की ओर से पुरस्कृत कवयित्री पार्वती तिर्की को बोकारो में शनिवार को ‘स्नेह स्मृति सम्मान-2025’ दिया गया. मौका था बोकारो क्लब सेक्टर-05 में स्नेह स्मृति न्यास की ओर से स्नेहलता व बच्चा प्रसाद की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम का. मुख्य अतिथि प्रह्लाद चंद्र दास ने कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी. कहा कि बेटियों का सम्मान ईश्वर के सम्मान से पहले होता है. स्नेह स्मृति न्यास के सदस्यों ने पार्वती तिर्की का चयन कर पूरी समाज के लिए एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है.

पार्वती ने आदिवासी संस्कृति को अपनी कविताओं में सजीव कर दिया है

स्नेह स्मृति न्यास के सलाहकार महादेव टोप्पो ने पार्वती को बधाई देते हुए कहा : पार्वती ने झारखंड की आदिवासी औरतों व आदिवासी संस्कृति को अपनी कविताओं में सजीव कर दिया है. उनके इन्हीं गुणों के कारण आज स्नेह स्मृति न्यास ने उनको सम्मानित करने का फैसला किया. स्नेह स्मृति न्यास की ओर से सुश्री पार्वती को सम्मान राशि, स्मृति चिन्ह, शॉल ,प्रशस्ति पत्र व पौधा भेंट किया गया. प्रह्लाद चंद्र दास व महादेव टोप्पो का भी सम्मान शॉल, स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छ देकर किया गया. कार्यक्रम में सुविख्यात मोहन वीणा वादक संजीव मजु़मदार ने संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम की अध्यक्षता महादेव टोप्पो ने की. साकेत कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया. न्यास के सदस्य चाहते हैं कि मददगारों के रूप में संघर्षरत शख्सीयतों के बीच उनके माता-पिता की भी पैठ हो. न्यास के सदस्य सुनीता कुमार, सुरेखा आंनद, विजयलक्ष्मी सिन्हा, क्रांति, साकेत कुमार की अपने मां-पिता के प्रति एक छोटी-सी श्रद्धांजलि है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >