Bokaro News: बंद घर का ताला तोड़कर 3.5 लाख की संपत्ति की चोरी

Bokaro News: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव की घटना, छठ मनाने एक संबंधी के घर सपरिवार गये थे गृहस्वामी मुरलीधर महतो

पिंड्राजोरा, पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव के बीरटांड़ में गुरुवार की रात एक बंद घर में चोरी हो गयी. इस संबंध में गृहस्वामी मुरलीधर महतो ने पिंड्राजोरा थाना में शिकायत की है. बताया कि घर से करीब 3.5 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी हुई है. श्री महतो ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि गुरुवार को सपरिवार घर में ताला लगाकर भालसुंधा गांव में एक संबंधी के यहां छठ पर्व मनाने गये थे. पड़ोसी अमरजीत कुमार पांडेय ने दूरभाष पर सूचना दी कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है व दरवाजा खुला हैं. सूचना पाते ही शुक्रवार को कुर्रा गांव पहुंचेक, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था. घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और जेवर सहित रुपये गायब थे. आलमारी में रखे सोने की चेन, मानटिकिया, कंगन, सोने की रिंग, हाथ व कान की बाली गायब थे. इनकी कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपये सहित घर में रखे नकद 30 हजार रुपये की चोरी हो गयी. पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >