Bokaro News : एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Bokaro News : डीएवी सेक्टर चार में दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स मीट एथलेटिक्स की शुरुआत, 100 मीटर रेस अंडर-14 में डीएवी चार के संदीप व पलक स्टेट लेवल के लिए चयनित.

बोकारो, डीएवी सेक्टर चार में दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स मीट एथलेटिक्स की शुरुआत मंगलवार से हुई. डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल की शृंखला में ट्रैक व फील्ड इवेंट्स के तहत आयोजन शुरू हुआ. इसमें दौड़, रिले रेस, शॉट पुट, डिसकस, जैवलिन, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, हाई जंप आदि खेलों विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने दमखम दिखाया.

हाइ जंप अंडर-14 लड़कों में डीएवी इस्पात 12 इ के गोलू कुमार राय विजेता

हाइ जंप लड़कों में अंडर-14 गोलू कुमार राय डीएवी इस्पात 12 इ, लड़कियों में अनुप्रिया महतो डीएवी महुदा विजेता रहीं. अंडर-17 में निखिल शर्मा डीएवी चार व लड़कियों में श्रेया कुमारी डीएवी इस्पात नौ इ फर्स्ट रही. अंडर-19 में गौरव कुमार डीएवी इस्पात 2 सी से विजेता बने. 4×100 मीटर रिले रेस में अंडर-14 लड़कियों में डीएवी महुदा स्टेट लेवल में प्रवेश पाने में सफल हुआ. 100 मीटर रेस अंडर-14 लड़कों में डीएवी सेक्टर चार के संदीप कुमार और लड़कियों में पलक हांसदा प्रथम स्थान पाकर स्टेट लेवल के लिये चयनित हुए. अंडर-17 लड़कों में अभिषेक कुमार सिंह डीएवी महुदा व लड़कियों में रिया राज डीएवी इस्पात 12 इ की प्रथम स्थान पर काबिज हुए. अंडर-19 लड़कों में आफताब आलम व लड़कियों में प्रीति कुमारी दोनों डीएवी चार के प्रतिभागी स्टेट लेवल में जगह बनाने में सफल रहे.

ट्रिपल जंप अंडर-19 लड़कों में डीएवी सेक्टर चार के अमन व सुहानी सफल

1500 मीटर रेस में अंडर 14 आयु वर्ग के लड़कों में प्रथम स्थान आभास शर्मा (डीएवी चार) व द्वितीय स्थान पर विवेक पांडेय (डीएवी महुदा) रहे.. अंडर 14 लड़कियों में प्रथम स्थान मिला हंसिका कुमारी (डीएवी सिजुआ) व जारा आफ़रीन महुदा द्वितीय स्थान पर रही. अंडर 17 लड़कों के आयु वर्ग में आयुष कुमार 12 इ को स्टेट लेवल के लिये सीधे चयनित हुए. अंडर-19 में लड़कों में प्रथम स्थान मिला अवधेश कुमार (सिजुआ डीएवी) व द्वितीय स्थान पर रहे इस्पात विद्यालय 8 बी के विष्णु कुमार. ट्रिपल जंप अंडर-19 लड़कों में अमन पांडे व लड़कियों में सुहानी हेंब्रम दोनों डीएवी सेक्टर चार से सफल रहे. अंडर-17 उज्जवल मिश्रा डीएवी सेक्टर 4 लड़कों में व अनुष्का कुमारी डीएवी महुदा से लड़कियों में सफल रही. अंडर-14 में डीएवी महुदा के पीयूष कुमार पाठक व रेणुका कुमारी सीधे चयनित हुये.

विजेता हुए पुरस्कृत

डीएवी सेक्टर चार के प्राचार्य व डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर छह के इंचार्ज एसके मिश्रा ने विजेताओं को बधाई देते हुए उन्हें मेडल व ट्रॉफी प्रदान किया. स्टेट लेवल में सफलता की शुभकामना दी. डीएवी इस्पात 9 इ के प्राचार्य सुनील कुमार, डीएवी इस्पात 2 सी के प्राचार्य प्रवीण कुमार, टाटा डीएवी सिजुआ की प्राचार्या चंद्रानी बनर्जी, डीएवी इस्पात 8 बी की टीचर इंचार्ज मौसमी मलिक, आरके सिंह टीचर इंचार्ज, डीएवी महुदा प्राचार्य राजेंद्र सचदेवा आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >