Bokaro News : चीन के कायराना हमले का हमारे वीर शहीदों ने दिया था जवाब : डीआइजी

Bokaro News : सेक्टर वन स्थित सीआरपीएफ के रेंज कार्यालय में पुलिस स्मृति दिवस का किया गया आयोजन, शहादत दिवस को किया गया याद.

बोकारो, सेक्टर वन स्थित सीआरपीएफ के रेंज कार्यालय में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन मंगलवार को किया गया. शुरुआत सीआरपीएफ डीआइजी अमित कुमार सिंह ने शहीदों को याद कर किया. कहा कि 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में चीनी सेना द्वारा सीआरपीएफ के तीन बटालियन के गश्ती दल पर घात लगाकर कायराना हमला किया गया था. इसे हमारे जवानों ने अपनी बहादुरी से जवाब दिया. चीनी सेना को काफी नुकसान पहुंचाया. इसमें हमारे 10 जवान भी शहीद हो गये थे. उनकी शहादत को नमन करते हुए पूरे भारतवर्ष के सभी पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र बल हर साल 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाते हैं. श्री सिंह ने विगत एक वर्ष के दौरान दिवंगत सभी राज्य पुलिस व केंद्रीय पुलिस बलों के नाम पढ़कर सुनाया. बल के शौर्य गाथाओं से परिचय कराते हुए स्मृति दिवस के महत्व को बताया. श्रद्धांजलि व्यक्त किया. दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >