Bokaro news : ओएनजीसी का कार्य केवल आर्थिक विकास ही नहीं, बल्कि देश व समाज का समग्र विकास : उन्नीकृष्णन

Bokaro news : झारखंड में प्राकृतिक गैस की खोज व उत्पादन में 28 वर्षों से लगातार प्रयासरत है ओएनजीसी, गोमिया से गैस का उत्पादन कर ऊर्जा गंगा पाइपलाइन के माध्यम से बिक्री की गयी है शुरू.

बोकारो, ओएनजीसी पिछले 28 वर्षों से झारखंड में प्राकृतिक गैस की खोज व उत्पादन में लगातार प्रयासरत है. बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड से गैस का उत्पादन कर ऊर्जा गंगा पाइपलाइन के माध्यम से बिक्री शुरू की गयी है. इस परियोजना से अब तक लगभग 260 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया जा चुका है. इसमें 13.5 करोड़ रुपये की रॉयल्टी झारखंड सरकार को दी गयी है. यह बातें सीबीएम परिसंपत्ति, ओएनजीसी बोकारो के परिसंपत्ति प्रबंधक टीआर उन्नीकृष्णन नायर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही. वह मीडिया संस्थानों के साथ सेक्टर वन स्थित हंस मंडपम में को-ऑर्डिनेशन मीटिंग को संबोधित कर रहे थे.

झरिया ब्लॉक व हजारीबाग जिले से गैस की बिक्री शुरू

श्री उन्नीकृष्णन नायर ने देश व झारखंड राज्य की प्रगति में ओएनजीसी की भूमिका पर प्रकाश डाला. कहा कि झरिया ब्लॉक व हजारीबाग जिले से गैस की बिक्री प्रारंभ की गयी है. हजारीबाग से इस वर्ष अब तक 3.5 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जिसमें 25 लाख रुपये की रॉयल्टी सरकार को दी गयी. आने वाले दो वर्षों में यहां के उत्पादन को बढ़ाकर पांच लाख क्यूबिक मीटर प्रतिदिन करने का लक्ष्य है. पिछले तीन वर्षों में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीसआर) के तहत ओएनजीसी ने बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, गुमला व खूंटी के साथ रांची व धनबाद में सामाजिक उत्थान के लिए 21 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट किये हैं. 58 को अप्रेंटिसशिप व 26 को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप के तहत प्रशिक्षण

पिछले दो वर्षों में इस क्षेत्र के 58 युवाओं को अप्रेंटिसशिप के तहत व 26 युवाओं को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप के तहत प्रशिक्षण प्रदान किया गया है. कहा कि ओएनजीसी का कार्य केवल आर्थिक विकास ही नहीं, बल्कि देश व समाज का समग्र विकास करना है. ओएनजीसी बोकारो के प्रमुख सब सर्फेस टीम आलोक दास, प्रमुख ड्रिलिंग बलबीर सिंह, प्रमुख मानव संसाधन दयानंद कालुंदिया, आलंबन प्रबंधक विपिन कुमार, भूतल दल प्रमुख विपिन प्रसाद, प्रमुख इंजीनियरिंग सर्विसेज मानस कुमार रॉय, प्रमुख कूप सेवाएं दिलीप कुमार, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन इंचार्ज अजय कुमार दास आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >