Bokaro News : निजी स्वार्थ त्याग पार्टी हित में करें काम पदाधिकारी

Bokaro News : झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर समिति का विस्तार, बोले अध्यक्ष : झामुमो हमेशा जनता के साथ, जनहित में जारी रहेगा संघर्ष

बोकारो, झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर समिति का विस्तार मंगलवार को बालीडीह स्थित कार्यालय में हुआ. बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जनता के साथ है. जनता के अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा. श्री यादव ने पदाधिकारियों से निजी स्वार्थ त्यागकर पार्टी हित में काम करने व संगठन को सशक्त बनाने की अपील की. अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से हेमंत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जन-जन तक पहुंचाने व लोगों को उसका लाभ दिलाने का आह्वान किया. कहा कि बोकारो शहरी क्षेत्र में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नीतियों से प्रभावित होकर सभी वर्ग के लोग झामुमो से जुड़ रहे हैं.

12 उपाध्यक्ष बनाये गये

समिति का विस्तार करते हुए 12 उपाध्यक्ष बनाये गये. चंदू सिंह मुंडा,आलोक सिंह, लालमोहन हेंब्रम,अजय यादव, सष्टि देवी,श्याम केवट,अजय हेंब्रम,मस्तान अंसारी, सदानंद गोप, सावित्री देवी, राकेश सिन्हा व राजेश कुमार महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया.

इन्हें भी दी गयी जिम्मेदारी

जलाल शाह, धनेश तूरी, टीपी महतो, वीरू मुंडा, उदय कुंभकार, चंदन कुमार, नवी हेंब्रम, अशोक यादव, कामेश्वर केवट, पप्पू सरदार, अशोक हेंब्रम, हरिनारायण सिंह, भरत यादव, नौशाद राय व मोहसिन राजा को संगठन सचिव बनाया गया. बद्री स्वर्णकार, रणधीर रजक, वीरेंद्र कुमार, अकील खान, सतगुरु प्रसाद, गोविंद रजक, संजय साव, केके मंडल, संजय गागराई, सुरेंद्र कुमार, दिलीप ठाकुर, गोविंद मुर्मू, राजेश महली व मनोज कुमार रजक को संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया. विक्की आनंद महतो, अमन कुमार सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >