Bokaro News : 15 नवंबर झारखंड के लिए दोहरी खुशी का दिन : बाटुल

Bokaro News : भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर कार्यशाला का किया आयोजन.

जैनामोड़, जैनामोड़ स्थित प्रजापति धर्मशाला में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से मंगलवार को जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रधुनाथ टुडू व संचालन महामंत्री बालेश्वर मुर्मू ने किया. भाजपाइयों ने भगवान बिरसा मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा जयंती को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित कर झारखंड का सम्मान बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि 15 नवंबर झारखंड के लिए दोहरी खुशी का दिन है राज्य स्थापना दिवस और जनजाति गौरव दिवस. किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि इस वर्ष भगवान बिरसा मुंडा, सरदार पटेल और वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ एक साथ मनायी जा रही है. पार्टी के कार्यकर्ता सभी कार्यक्रमों को बृहद रूप से कर रहे हैं. वहीं जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक ऐसा इतिहास हैं, जिन्होंने आदिवासी समाज ही नहीं बल्कि पूरे भारत के स्वतंत्रता संग्राम में स्वाभिमान, स्वराज और स्वदेशी की चेतना जगायी. मौके पर जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष मनोज ठाकुर, लालचंद मरांडी, युवा जिला अध्यक्ष बिनोद महतो, जयनारायण मरांडी, झारखंड महथा, रामलाल सोरेन, शंकर रजक, सतीश चंद्र राय, बैजनाथ नायक, जीत लाल सोरेन, जितेंद्र नारायण मुर्मू, सहदेव मरांडी, नंदकिशोर मुर्मू, कृष्णा हेंब्रम, हीरालाल हांसदा, राधानाथ मरांडी, सुफल सोरेन, दिनेश मुर्मू, अनिल मुर्मू, दरबारी हेंब्रम अजीत कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >