Bokaro News : अपार्टमेंट व कॉलोनियों में सावधान रहने को ले चिपका नोटिस

Bokaro News : महिलाओं के लगातार गायब होने से बोकारोवासी चिंतित, महिलाओं व बच्चों को सावधानी के साथ घर से निकलने की सलाह.

बोकारो, बोकारो की तीन महिलाओं के गायब होने के बाद दो का शव मिलने के बाद से बोकारोवासी चिंतित है. साथ ही कई तरह की अफवाह को लेकर परेशान हैं. एहतियात को लेकर लोगों को सावधान रहने की सूचना तक अपार्टमेंट व कॉलोनियों में चिपका दिया गया है. सूचना में लिखा गया है कि सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से झारखंड में किडनैपिंग की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है. किडनैपिंग किन कारणों से हो रही है. इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है. परंतु सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी से सावधानी बरतने का अनुरोध किया जाता है. सभी से निवेदन है कि कुछ दिनों तक घर से बाहर अकेले ना निकले. यदि बाहर निकलना आवश्यक हो, तो घर पर सूचना देकर ही निकले. विशेष रूप से बच्चों का ध्यान रखें. बच्चे घर से बाहर अकेले न जाये. बच्चे केवल स्कूल से घर और घर से स्कूल ही जायें. आप अपने आसपास व परिवार के सदस्य का ध्यान रखें. आज सभी से सहयोग की अपेक्षा है. कृपया सतर्क रहें और सुरक्षित रहें. हर कोई आने-जानेवाला रूक कर सूचना को पढ़ रहा है.

बता दें कि सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के आदर्श को-ऑपरेटिव कॉलोनी में 12 जनवरी को बच्चों को अगवा करने की कोशिश करनेवाले कार की तलाश पुलिस कर रही थी. इसके बाद 15 दिनों के अंदर एक-एक कर चास, सेक्टर दो व सेक्टर 12 थाना क्षेत्र से महिलाएं गायब हो गयी. चास की महिला मीना देवी का शव सेक्टर छह थाना क्षेत्र में सिर कूच कर हत्या करने के बाद मिला, जबकि सेक्टर दो की महिला नमीता देवी का शव चंदनकियारी में अधजला अवस्था में मिला. घटना के बाद कामकाजी महिलाओं, स्कूल बच्चों सहित अभिभावक परेशान है.

सेक्टर 12 की महिला का कोई पता नहीं

सेक्टर 12 की रहनेवाली रिंकू कुमारी का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर टीम महिला को खोज रही है. मोबाइल भी स्वीच ऑफ बता रहा है. परिजन भी परेशान हैं. चीरा चास थाना क्षेत्र से एक नाबालिग भी दो दिन पहले गुम हुई थी. हालांकि एक घंटे बाद ही उसे खोज लिया गया. घटनाक्रम से लोग सहमे है.

बोले एसपी

एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि बोकारोवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है. पुलिस आपकी सुरक्षा में 24 घंटे तैनात है. सभी थाना क्षेत्र की पुलिस को विशेष पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है. सेक्टर 12 की रिंकू को जल्द खोज लिया जायेगा. पुलिस टीम काम कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >