Bokaro News : नयामोड़ बस स्टैंड की दुरुस्त होगी व्यवस्था, यात्रियों को मिलेगी सुविधाएं : सीजीएम

Bokaro News : एमएस पालक कंस्ट्रक्शन को नयामोड़ बस स्टैंड का मिला टेंडर, साफ-सफाई के साथ पेयजल, लाइटिंग, सीसीटीवी की होगी व्यवस्था.

बोकारो, बोकारो के नयामोड़ निजी बस स्टैंड में अब साफ-सफाई के साथ पेयजल, लाइटिंग, सीसीटीवी की व्यवस्था दिखेगी. शुक्रवार को उक्त बातें मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं, सीजीएम) कुंदन कुमार ने कही. वे शुक्रवार को एमएस पालक कंस्ट्रक्शन को नयामोड़ बस स्टैंड का टेंडर मिलने के बाद बस स्टैंड में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. सीजीएम ने कहा कि नयामोड़ बस स्टैंड में पार्किंग को बेहतर बनाने सहित यात्रियों की मूलभूत सुविधाएं दिलाने को लेकर बोकारो इस्पात प्रबंधन संकल्पित है. बस स्टैंड की साफ-सफाई में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

सीजीएम ने कहा कि यात्री सुविधा व व्यवस्था को सुदृढ़ होगा. ताकि बस स्टैंड में आम लोगों को चुस्त व दुरुस्त व्यवस्था-सुविधा मिले सके. यात्रियों को पानी के लिए भटकना ना पड़े. इसके लिए जल्द ही यात्रियों के पीने का पानी के लिए व्यवस्था की जायेगी. साथ ही लाइट की व्यवस्था रहेगी. ताकि स्टैंड में अंधेरा ना पसरा रहे. सीजीएम ने कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इस संबंध में संबंधित एजेंसी काम करे. एजेंसी को बीएसएल प्रबंधन पूरा सहयोग करेगा.

यात्री शेड से हटाया जायेगा अतिक्रमण

जीएम (टीए- एलआरए) एके सिंह ने कहा कि नया मोड़ बस स्टैंड में यात्रियों के बैठने के लिए व्यवस्था की जायेगी. यात्री शेड को किये गये अतिक्रमण को हटाने का नोटिस दिया जायेगा. मौके पर डीजीएम (बीएसएल सिक्योरिटी इंचार्ज) कर्नल आरएस शेखावत सहित जयंत मिश्रा, राजेश मिश्रा, रघुनाथ महतो, विनोद मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, गांधी मिश्रा, प्रमोद राय, राकेश कुमार, मनीष पांडेय, राजेश सिंह, विजय सिंह, गुलाम, दीना राय, अशदुल अंसारी, अरशद आलम सहित बस स्टैंड के ठेकेदार व एजेंट मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >