Bokaro News: नगरपालिका चुनाव : 70 वाहनों को नोटिस जारी

Bokaro News: वाहन मालिकों को 19 फरवरी की शाम तक डीएवी स्कूल सेक्टर आठ ( बोकारो) में वाहन जमा करने को कहा गया है.

बोकारो, नगरपालिका चुनाव की तैयारियों के तहत वाहन कोषांग पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज द्वारा चुनावी कार्यों के सुचारू से संचालन के लिए 70 वाहनों को नोटिस जारी किया गया है. जारी नोटिस में संबंधित वाहन मालिकों को निर्धारित तिथि व समय पर अपने वाहनों को निर्वाचन कार्य के लिए उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. साथ ही कहा गया है कि सभी वाहन मालिक 19 फरवरी की शाम तक डीएवी स्कूल सेक्टर आठ ( बोकारो) में जमा करने को कहा गया है. निर्धारित समय पर वाहन उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जायेगी. वाहन कोषांग पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज ने बताया कि चुनाव के दौरान मतदान कर्मियों के आवागमन, इवीएम के परिवहन, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए वाहनों की आवश्यकता होती है. इसी उद्देश्य से वाहन कोषांग द्वारा वाहनों का अधिग्रहण (रिक्विजिशन) किया जाता है और वाहन मालिकों को पूर्व सूचना देकर नोटिस जारी किया जाता है. साथ ही कहा कि नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय पर वाहन उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है. वाहन कोषांग द्वारा वाहनों का टैगिंग, आवंटन एवं निगरानी जैसे कार्य भी किए जाते हैं ताकि निर्वाचन प्रक्रिया समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >