Bokaro News : वाहन चलाते समय मोबाइल, हेडफोन, इयर बड्स का उपयोग खतरनाक : डीटीओ

Bokaro News : पेंटीकॉस्टल असेंबली स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों को दिलायी गयी शपथ.

बोकारो, सेक्टर 12 स्थित पेंटीकॉस्टल असेंबली स्कूल में सोमवार को डीटीओ वंदना सेजवलकर, ट्रैफिक डीएसपी विद्या शंकर व जिला सड़क सुरक्षा की टीम ने सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. डीटीओ श्रीमती सेजवलकर ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल, हेडफोन, इयर बड्स का उपयोग करना काफी खतरनाक हो सकता है. यातायात नियमों का हर हाल में पालन करें. शिक्षक-शिक्षिकाएं भी बच्चों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ायें. डीएसपी श्री शंकर ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे किसी भी हाल में वाहन नहीं चलायें. दुर्घटना में ज्यादातर मृत्यु बाइक से हो रही है. इससे पूर्व विद्यार्थियों व शिक्षकों को सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ दिलायी गयी. बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें. मौके पर प्राचार्या डॉ करुणा प्रसाद व अन्य मौजूद थे.

सनराइज पब्लिक स्कूल में ग्रीन डे का आयोजन

तलगड़िया, जामगोड़िया स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में सोमवार को ग्रीन डे का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था. विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया. प्राचार्य विकास तिवारी ने बच्चों को पर्यावरण के लाभों के बारे में बताया. जीवन में हर साल कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया. मौके पर रीना मिश्रा, स्नेहा रानी, संगीता शर्मा, ज्योति सिंह, रेखा कुमारी, अन्नू कुमारी, प्याली गोस्वामी, सुहाना कुमारी, राज कुमार, शिशिर महतो, विष्णु कुमार, नाजिया परवीन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >