Bokaro News : 10 से 25 फरवरी तक चलेगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम

Bokaro News : समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला समन्वय समिति की पहली बैठक, जागरूकता से ही बीमारी पर पाया जा सकता है नियंत्रण.

बोकारो, समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में प्रथम जिला समन्वय समिति की बैठक मंगलवार को हुई. अध्यक्षता उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने की. जिला वीबीडी पदाधिकारी रेणु भारती ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलाया जायेगा. कहा कि जागरूकता से ही इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है. 10 को एमडीए बूथ पर तथा 11 से 25 फरवरी तक घर-घर घूमकर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जायेगा. जिसके तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सहिया व अन्य दवा प्रशासक घर-घर जाकर लक्षित जनसंख्या को डेक और एल्बेंडाजोल की एकल खुराक खिलायेंगे ताकि शत-प्रतिशत लक्षित जनसंख्या को दवा का सेवन कराया जा सके. उन्होंने कहा कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे / गर्भवती महिला/अत्यंत वृद्ध तथा गंभीर रूप से बीमार को छोड़कर शेष सभी को दवा खिलाना हैं. दवा खाली पेट नहीं खिलाना है. पदाधिकारी रेणु भारती ने बताया कि कार्यक्रम का सफल कार्यान्वयन के लिए कार्ययोजना बनायी गयी है. इसके तहत 24,23,681 लक्षित जनसंख्या को डेक व एल्बेंडाजोल की एकल खुराक खिलाने की व्यवस्था की गयी है. मौके पर सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित शामिल थे.

14 फरवरी तक मनाया जायेगा स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता पखवारा

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिला समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने किया. उप विकास आयुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी व सभी स्टेकहोल्डर को निर्देश दिया की सभी स्कूलों में शपथ कार्यक्रम का आयोजन और सभी ग्राम पंचायत के प्रमुख के द्वारा कुष्ठ रोग जागरूकता के लिए एक आम सभा का आयोजन किया जाये. सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि 30 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता पखवारा मनाया जायेगा. कार्यक्रम में सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो शफीक आलम, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ एनपी सिंह, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, जिला मलेरिया पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >