Bokaro news : शहीद करमा रजवार स्मारक समिति ने मनाया शहादत दिवस

Bokaro news : शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. करमा रजवार के योगदानों का किया गया याद.

तलगड़िया, शहीद करमा रजवार स्मारक समिति, प्रतापपुर साइट चास ने शुक्रवार को यहां करमा रजवार का शहादत दिवस मनाया. शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. अध्यक्षता रजवार समाज सुधार समिति के संस्थापक सदस्य सह प्रथम केंद्रीय कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल रजवार व संचालन जेएलकेएम युवा मोर्चा के केंद्रीय सचिव पवन रजवार ने किया. रजवार समाज सुधार समिति के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष जगन्नाथ रजवार ने कहा कि शहीद करमा रजवार गरीब, शोषित, पीड़ितों के मसीहा थे. झारखंड अलग राज्य आंदोलन को इस क्षेत्र से एक उग्र नेतृत्व देने वाले में से सच्चे सपूत थे. मौके पर पूर्व मुखिया बिरेन रजवार, महादेव शर्मा, सुरेश रजवार, दीपक रजवार, रामू महतो, गौराचांद रजवार, राम अवतार सिंह, अनिल कुमार रजवार, शंकर रजवार, बादल चंद्र मंडल, रतन रजवार, महाबीर रजवार, मुकेश कुमार, मानिक भंडारी अर्जुन रजवार, धीरज कुमार, कार्तिक रजवार आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >