बोकारो, माउंट सियोन स्कूल सेक्टर 12 में सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘उमंग’ का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में ओक, पाम, लॉरेल व ऑलिव सदन के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की. एथलेटिक स्पर्धाओं में अपने कौशल, अनुशासन व टीम भावना का प्रदर्शन किया. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद लॉरेल सदन विजेता जबकि ओक सदन उपविजेता बना. मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय वॉलीवॉल प्रशिक्षक जयदीप सरकार ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि खेल शारीरिक सुदृढ़ता के साथ मानसिक व चारित्रिक विकास में भी सहायक होते हैं. खेलकूद से तन व मन स्वस्थ रहता है, स्वस्थ तन में हीं स्वस्थ मन का निवास : प्राचार्या प्राचार्या डॉ बी रीना ने कहा कि खेलकूद से तन व मन स्वस्थ रहता है. स्वस्थ तन में हीं स्वस्थ मन का निवास होता है. इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़ कर शामिल होना चाहिये. निदेशक संजीव ठाकुर व अन्य उपस्थित थे.
Bokaro News: लॉरेल सदन विजेता व ओक सदन बना उपविजेता

Bokaro News: लॉरेल सदन विजेता व ओक सदन बना उपविजेता
Copied link
Bokaro News: माउंट सियोन स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, बोले जयदीप सरकार : खेल शारीरिक सुदृढ़ता के साथ मानसिक व चारित्रिक विकास में होते हैं सहायक.