Bokaro News: जयंत हत्याकांड : चाईबासा, मधुपुर, घाटशिला व सिमडेगा जेल में शिफ्ट होंगे आरोपी

Bokaro News: जयंत सिंह के अपहरण व हत्या के आरोप में चास जेल में बंद हैं चार आरोपी, कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं झारखंड के आइजी सुदर्शन प्रसाद मंडल के आदेश की प्रति डाक से डीसी व एसपी को भेजी गयी है.

बोकारो, जयंत सिंह के अपहरण व हत्या के आरोप में चास जेल में बंद चार आरोपियों को चास मंडल कारा से शिफ्ट करने का आदेश निर्गत किया गया है. कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं झारखंड के आइजी सुदर्शन प्रसाद मंडल के आदेश की प्रति डाक से डीसी अजय नाथ झा व एसपी हरविंदर सिंह को भेजी गयी है. आदेश के अनुसार आरोपी बिनोद कुमार को चाईबासा, मुकेश राय को मधुपुर, दीपक मोदी को घाटशिला, अभिषेक कुमार उर्फ भोलू को सिमडेगा जेल में शिफ्ट किया जायेगा. डीसी गोपनीय कार्यालय के प्रतिवेदन पर जेल सुरक्षा व प्रशासनिक दृष्टिकोण से चारों आरोपियों को उक्त जेल में शिफ्ट करने की अनुमति दी जाती है. आदेश में कहा गया है कि चास जेल से दूसरे जेल में शिफ्ट करने से पूर्व संबंधित कोर्ट से भी अनुमति हासिल की जाये. इसके बाद उक्त कैदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट करने के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये. ज्ञात हो कि 10 दिसंबर 25 को हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर आठ में जयंत को अगवा कर लिया गया था. उसकी पत्नी ने जयंत व आरोपी बिनोद के बीच विवाद के वायरल ऑडियो क्लीप का हवाला देते हुए अपहरण का केस दर्ज कराया. गिरफ्तार विनोद की निशानदेही पर 15 दिसंबर को गिरिडीह से जयंत का शव बरामद किया गया. बिनोद समेत अन्य आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट के आदेश से न्यायिक हिरासत में चास जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >