Bokaro News : किसानों को दी आधुनिक कृषि व पशुपालन की जानकारी

Bokaro News : कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार में शुक्रवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.

पेटरवार, कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार में शुक्रवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), बोकारो के सहयोग से आयोजित हुआ. उद्देश्य किसानों को नयी कृषि तकनीकों और पशुपालन के उन्नत तरीकों से परिचित कराना था. डॉ सुषमा सरोज सुरीन ने किसानों को रबी मौसम में बोई जाने वाली प्रमुख फसलों व कीट नियंत्रण के आधुनिक उपायों की जानकारी दी. फसलों की देखभाल, उत्तम बीजों के चयन और कीट नियंत्रण के व्यावहारिक उपायों के बारे में बताया. कहा कि वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर अपनी खेती को अधिक लाभकारी बना सकते हैं. वैज्ञानिक डॉ सुषमा ललिता बाखला ने पशुपालन से जुड़ी जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि मवेशियों में कौन-कौन सी सामान्य बीमारियां होती हैं, उन्हें समय पर कैसे पहचाना जाये और उनकी रोकथाम के लिए क्या-क्या उपाय किए जा सकते हैं. डॉ बाखला ने पशुपालकों को नियमित टीकाकरण, स्वच्छता और संतुलित आहार के महत्व पर भी जोर दिया. कृषि विज्ञान केंद्र बोकारो के रश्मि कल्डुलनाख और मोहम्मद जुनैद आलम सहित अन्य अधिकारियों ने भी किसानों से संवाद किया और उन्हें केंद्र की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. किसानों ने इस प्रशिक्षण को बहुत उपयोगी बताया और कहा कि वे यहां सीखे गये तकनीकों को अपने खेतों और पशुपालन में जरूर अपनाएंगे. कार्यक्रम में बोकारो जिले के लगभग 50 किसान शामिल हुए. इसके अलावा जनसेवक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक और सहायक तकनीकी प्रबंधक भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >