Bokaro News : बोकारो में संदिग्ध स्थिति में होमगार्ड के पुत्र का शव मिला, गले में था फंदा

Bokaro News : एक निजी स्कूल में 10वीं का छात्र था आशु कुमार, सेक्टर दो स्थित मकान के ऊपरी तल्ले के एक घर में बेड के सहारे पड़ा था शव, बिहार का रहनेवाला है परिवार.

बोकारो, बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर दो स्थित एक घर के ऊपरी तल्ले से सोमवार की शाम संदेहास्पद स्थिति में एक छात्र का शव बरामद किया गया. मृतक 15 वर्षीय आशु कुमार एक निजी स्कूल की 10वीं क्लास का छात्र था. उसका शव बेड के सहारे बैठी अवस्था में मिला. साथ ही, गले में फंदा लटका हुआ था. उस कमरे का दरवाजा खुला था. छात्र शाम से लापता था और घरवाले उसकी तलाश कर रहे थे. बीएस सिटी पुलिस ने मंगलवार को छात्र के पिता सेक्टर दो 1-123 निवासी होमगार्ड तरुण कुमार की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस छात्र की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुट गयी है. उसके मोबाइल की तलाश जारी है. बताया जाता है कि सोमवार शाम में आशु घर से निकला था. शाम साढ़े छह बजे तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की. उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया, पर उसने कॉल नहीं उठाया. उसके दोस्त भी उसकी तलाश में इधर-उधर भटके. परिजन के अनुसार, शाम सात बजे घर के ऊपरी तल्ले के एक फ्लैट के कमरे में आशु बेड के सहारे बैठा पाया गया. उसके गले में फंदा लटक रहा है. परिजन फंदा हटाये और रात नौ बजे उसे लेकर बीजीएच गये. वहां डॉक्टर ने जांच में आशु को मृत घोषित कर दिया. सिटी इंस्पेक्टर सुदामा दास ने बताया कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर मौत की प्रकृति संदेहास्पद है. पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है. मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया. रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >