Bokaro news : जयंती पर याद किये गये पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम

Bokaro news : बोकारो पब्लिक स्कूल छात्रावास में विशेष सभा का आयोजन, बोलीं प्राचार्या : डॉ कलाम का जीवन संघर्ष, सादगी व समर्पण का प्रतीक है.

बोकारो, बोकारो पब्लिक स्कूल छात्रावास में पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनायी गयी. विशेष सभा का आयोजन किया गया. प्राचार्या डॉ सुधा शेखर ने डॉ कलाम की चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. प्राचार्या ने कहा कि डॉ अब्दुल कलाम केवल एक महान वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि प्रेरणादायक शिक्षक व सच्चे देशभक्त भी थे. उनका जीवन संघर्ष, सादगी व समर्पण का प्रतीक है. उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए. विद्यार्थियों ने डॉ कलाम के जीवन व उपलब्धियों पर आधारित भाषण, कविता व निबंध प्रस्तुत किया. मौके पर विद्यालय के निदेशक कैप्टन आरसी यादव, छात्रावास अधीक्षक सुरज देव पाठक, रितिक कुमार समेत विद्यार्थी मौजूद थे.

दी ओरिएंटल पब्लिक स्कूल में मनायी गयी जयंती

जैनामोड़, जैनामोड़ स्थित दी ओरिएंटल पब्लिक स्कूल में बुधवार को भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनायी गयी. जहां छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. प्राचार्य डॉ आमिर हुसैन ने डॉ कलाम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे हमें यह सिखाते हैं कि कठिन परिस्थितियों में भी यदि हम ईमानदारी, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें, तो हम असंभव को भी संभव बना सकते हैं. वे ना केवल एक महान वैज्ञानिक थे, बल्कि एक सच्चे राष्ट्रभक्त और युवाओं के प्रेरणास्रोत भी थे. मौके पर अध्यक्ष मुश्ताक अहमद, उपप्राचार्य अमित कुमार बर्णवाल, हेडमिस्ट्रेस रिंकू रॉय, पावंती कुमारी, अंजना कुमारी समेत छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >