Bokaro News : कबाड़ दुकान में लगी आग, भारी नुकसान

Bokaro News : अग्निशमन विभाग ने घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू, लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति जली.

बोकारो, बीएसएल एलएच में विकास कुमार जायसवाल की एक कबाड़ दुकान में सोमवार की रात लगभग एक बजे भीषण आग लग गयी. इसकी सूचना अग्निशमन दस्ते को दी गयी. सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन बोकारो स्टेशन से अग्निशमन की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि आग इतनी भयानक था कि उस पर काबू पाते -पाते काफी सामान जलकर राख हो गया. अग्निशमन बोकारो के प्रभारी भागवान ओझा ने बताया कि सोमवार की रात कबाड़ में लगी आग की सूचना मिली. सूचना पर घटना स्थल पहुंचकर आग पर काबू पाया गया. लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति जल गयी और चार लाख रुपये का समान जलने से बच गया.

सेक्टर वन बी पूजा पंडाल में युवकों ने की तोड़फोड़

बोकारो, बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर वन बी स्थित आंबेडकर कॉलोनी में सोमवार की देर रात कुछ युवकों ने मां काली पूजा पंडाल में तोड़फोड़ की. इस दौरान कुछ लोग घायल भी हो गये. सभी युवक नशे में थे. घटना के बाद पूजा समिति सदस्यों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. पूजा समिति के सदस्य रवि रंजन ने बताया कि घटना सोमवार को दीपावली की रात करीब 12 बजे की है. कुछ लोग कार से आये. सड़क पर खतरनाक स्टंट करने लगे. समिति सदस्यों ने रोकने का प्रयास किया, तो सभी चले गये. इसके थोड़ी देर बाद सभी हथियार लेकर पंडाल में लौटे. पूजा पंडाल के कई हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया. सदस्यों ने विरोध किया, तो दबंगों ने सभी पर हमला कर दिया. इसमें कुछ लोग घायल हो गये. प्राथमिक उपचार के बाद सभी स्वस्थ्य है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >