Bokaro news : नृत्य व लोक गीतों के साथ मना त्योहार

Bokaro news : चिन्मय विद्यालय में दिवाली व छठ के उपलक्ष्य पर विशेष एसेंबली आयोजित, विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत व नाट्य रुपांतरण की प्रस्तुति दी.

बोकारो, चिन्मय विद्यालय में गुरुवार को दिवाली व छठ के उपलक्ष्य पर विशेष एसेंबली आयोजित हुई. कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत व नाट्य रुपांतरण की प्रस्तुति दी. छठ महापर्व के महत्व को बताते हुए विद्यार्थियों ने नाटक प्रस्तुत किया. प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का संदेश दिया. दीपावली पर आधारित संगीत प्रस्तुत किया गया. पांचवीं के विद्यार्थियों ने छठ पूजा की गीत जोड़े-जोड़े फलवा प्रस्तुत किया. तीसरी व चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने दिवाली की प्रासंगिकता परनाटक प्रस्तुत किया. चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने मेले हैं चिरागों के पर नृत्य प्रस्तुत किया. उगी हे सूरजमल पर छठ पूजा नृत्य प्रस्तुति ने आस्था, कृतज्ञता व सांस्कृतिक परंपरा को प्रतिबिंबित किया. अध्यक्ष विश्वरूप मुखोपाध्याय ने कहा कि भारत की संस्कृति व सभ्यता सबसे ज्यादा समृद्ध है. इस विरासत को आगे लेकर चलना नयी पीढ़ी का काम है. सचिव महेश त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति व परंपरा का ज्ञान होना जरूरी है.

डीपीएस चास में मनाया गया दिवाली व छठ उत्सव

दिल्ली पब्लिक स्कूल चास में गुरुवार को दिवाली व छठ का उत्सव मनाया गया. विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये पर्व का आनंद लिया. छठ भक्ति गीत से माहौल को आध्यात्मिक बनाया. कक्षा-नर्सरी से पांचवीं के बच्चों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया. अंत में अंतर्सदन अंग्रेजी वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, स्पेल बी, हिंदी व अंग्रेजी समूह कविता पाठ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. चीफ मेंटर डॉ हेमलता एस मोहन ने कहा कि बच्चों के बीच इस तरह की पहल को बढ़ावा देना चाहिए ताकि उनमें प्रेम, सद्भाव व करुणा के मूल्यों का संचार हो सके. निदेशिका सह प्राचार्या डॉ मनीषा तिवारी ने भारतीय परंपरा व संस्कृति की समृद्ध विरासत को जारी रखने के लिए विद्यार्थियों की प्रशंसा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >