Bokaro news : दुकानों में मिली एक्सपायरी मिठाइयों को किया डिस्पोज

Bokaro news : चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त के निर्देशानुसार फूड इंस्पेक्टर ने चास में मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण, सैंपल जांच के लिए भेजा गया.

चास, चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार के निर्देशानुसार गुरुवार को फूड इंस्पेक्टर प्रशांत राज व संजीव कुमार ने चास शहर के विभिन्न मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई दुकानों में मिली एक्सपायरी मिठाइयों को डिस्पोज किया गया व सैंपल को जांच के लिए भेजा गया. दीपावली पर्व को लेकर मिठाई की बढ़ी मांग को देखते हुए दुकानों की साफ-सफाई एवं हाइजेनिक तरीके से दुकानों का संचालन का निर्देश दिया गया. इस दौरान चास के चेकपोस्ट से धर्मशाला चौक तक अंतर्गत संचालित दर्जनों मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया. सभी खाद्य प्रतिष्ठानों के फूड लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र व स्वच्छता मानकों की जांच की गयी. सभी संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे अज्ञात स्रोतों से प्राप्त कच्चे माल का उपयोग मिठाई या खाद्य पदार्थों के निर्माण में ना करें व स्वीकृत और प्रमाणित सामग्री का ही उपयोग करें. वहीं स्ट्रीट फूड वेंडर्स को खाद्य सामग्री को ढककर रखने, स्वच्छ पानी का उपयोग करने तथा अपने स्टॉल एवं कार्यस्थल की सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया. मिठाई दुकानों, रिटेलर एवं मार्ट संचालकों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि सभी उत्पाद लेबल युक्त एवं वैधता अवधि के साथ ही विक्रय किए जाएं. फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देशानुसार त्योहारों के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >