Bokaro News : आदिवासी समाज का अस्तित्व खतरे में, बचाने की जरूरत

Bokaro News : जरीडीह प्रखंड के गंगजोरी पंचायत के तिलैया गांव के आदिवासी टोला रामडीह में आदिवासी सेंगल अभियान ने जन जागरण सभा का आयोजन किया.

बोकारो, जरीडीह प्रखंड के गंगजोरी पंचायत के तिलैया गांव के आदिवासी टोला रामडीह में मंगलवार को आदिवासी सेंगल अभियान ने जन जागरण सभा का आयोजन किया. अध्यक्षता सुरुजमनी सोरेन व संचालन सेंगेल सरना धर्म मंडवा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार मुर्मू ने किया. हजारीबाग जोनल हेड विजय टुडू ने कहा कि आज आदिवासी समाज का अस्तित्व खतरे में है. आदिवासियों की हासा-भाषा, जाति, सरना धर्म, मरांग बुरु आदि लूट-मिट रही है. इसको बचाने की जरूरत है. प्रदेश संयोजक करमचंद हांसदा ने कहा कि सभी आदिवासी विधायक-सांसद क्लीयर करें कि आदिवासी समाज के साथ खड़े हैं या कुड़मी महतो को आदिवासी बनाने के समर्थन में. कहा कि एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक क्रमवार झारखंड के विभिन्न जिलों, प्रखंड और पंचायत स्तर में आदिवासी विधायक का पुतला दहन किया जायेगा. वहीं, प्रदेश संयोजक जयराम सोरेन, जिलाध्यक्ष सह बोकारो जोनल हेड सुखदेव मुर्मू, महिला अध्यक्ष ललिता सोरेन, चास प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष कालीचरण किस्कू, पेटरवार प्रखंड संयोजक सोनाराम मुर्मू आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर संजय टुडू, पदमा सोरेन, राजेश मुर्मू, सोमरी मुर्मू, शामली हंसदा, मंजु मार्डी, एतवारी हांसदा, जोबा मार्डी, रीता मुर्मू, फूलमुनी हांसदा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >