Bokaro News : चार दिनों में पोर्टल पर लंबित मोबाइल टावर के आवेदनों को करें निष्पादित

Bokaro News : उपायुक्त ने की जिला दूर संचार समिति की बैठक, संचार व्यवस्था को बेहतर बनाने, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन व पारदर्शिता सुनिश्चित करने संबंधी दिशा-निर्देश दिया.

बोकारो, समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजयनाथ झा ने जिला दूर संचार समिति की बैठक की. जिला की संचार व्यवस्था को बेहतर बनाने, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन व पारदर्शिता सुनिश्चित करने संबंधी दिशा-निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि मोबाइल टावर लगाने से संबंधित सभी लंबित आवेदन चार दिनों में पोर्टल पर निष्पादित हो. उन्होंने कहा कि इस कार्य में पहले ही विलंब हो गया है. डीसी ने कहा कि सभी स्थलों का वर्तमान में भौतिक सत्यापन करते हुए एनओसी निर्गत करने की प्रक्रिया को पूरा करें.

समिति की नियमित बैठक करें सुनिश्चित

उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जिला दूर संचार समिति की प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया. समिति की ओर से प्राप्त आवेदनों पर तुरंत संज्ञान लेकर कार्यवाही की जानी चाहिए, ताकि दूरसंचार सेवाओं में सुधार तेजी से हो सके.

नये 25 आवेदनों का सत्यापन व निष्पादन

डीपीओ यूआइडी ने बताया कि वर्तमान में 25 नये मोबाइल टावर अधिष्ठापन के लिए पोर्टल पर आवेदन प्राप्त हुए है. इस पर उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का शीघ्र सत्यापन करें. सत्यापन उपरांत उन्हें ऑनलाइन निष्पादित किया जाए. साथ ही सभी बीडीओ क्षेत्रों के सैडो (छाया) एरिया की सूची जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों की पहचान कर समाधान किया जा सके.

जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने में बरतें पारदर्शिता

उपायुक्त ने सभी बीडीओ को कहा कि जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने में विलंब होने की शिकायत प्राप्त हो रही है. सभी इस प्रक्रिया में तेजी लाएं, जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन कर ससमय जन्म – मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करें. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सही आधार कार्ड का सत्यापन मोबाइल आधार क्यूआर स्केन एप के माध्यम से सत्यापन कर सुनिश्चित करें. मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सामान्य शाखा प्रभारी पीयूष, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, यूआइडी डीपीओ शैलेंद्र मिश्रा, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >