Bokaro News : राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को होना होगा सक्रिय : हिना कांवरे

Bokaro News : जरीडीह प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन कार्यक्रम का किया आयोजन, ग्रास रूट पर संगठन को ले जाने के लिए प्रखंड कांग्रेस कमेटी की सराहना की.

जैनामोड़. जैनामोड़ स्थित प्रजापति धर्मशाला में शनिवार को जरीडीह प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल ने की. अतिथि पर्यवेक्षक सह मध्य प्रदेश की पूर्व विधायक हिना लिखीराम कांवरे ने संगठन सृजन के तहत ग्रास रूट पर संगठन को ले जाने के लिए प्रखंड कांग्रेस कमेटी की सराहना की. कहा कि यदि देश के प्रत्येक प्रखंड में कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय हो जायें, तो निश्चित ही राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. देश में गरीबों और वंचितों की आवाज सुनने वाले केवल राहुल गांधी हैं. हिना लिखीराम कांवरे ने पंचायत और ब्लॉक स्तर पर हर महीने बैठक आयोजित कर जमीनी समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में काम करने की बात कही. अध्यक्ष अशोक मंडल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही किसानों, मजदूरों, युवाओं और गरीबों की सच्ची आवाज है. उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान से गांव-गांव तक कांग्रेस की मजबूती सुनिश्चित की जाएगी.

ये थे मौजूद

मौके पर जरीडीह प्रखंड प्रभारी उत्तम सिंह, दयामनी बारला, संजय मुनमुन, मुरलीधर साव, राजू तिवारी, प्रमोद सिंह, सुबोध मिश्रा, विजय मल सिंह, रामचरित्र सिंह, अनिल सिंह, सनत मिश्रा, देव शर्मा, देवेंद्र तिवारी, बलराम तिवारी, वहाब अंसारी, अविनाश माधव, वकील अंसारी, संतोष महतो, अयूब अंसारी, अखबर अंसारी, कालीचरण मांझी, मुख्तार अंसारी, बेरमो विधायक के निजी सचिव बिनोद महतो, बंटी जायसवाल, राजेश सिंह, आयुष माथुर, कन्हैया कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >