Bokaro News : दिशोम सोहराय महोत्सव : सुख-शांति की कामना व अच्छी पैदावार की हुई प्रार्थना

Bokaro News : जाहेर सेवा ट्रस्ट ने दिशोम जाहेर गढ़ में किया आयोजन, मांदर की थाप पर झूमे लोग.

बोकारो, दिशोम जाहेर सेवा ट्रस्ट बोकारो की ओर से शुक्रवार को दिशोम सोहराय महोत्सव सेक्टर चार स्थित दिशोम जाहेर गढ़ में मनाया गया. नायके बाबा जगरनाथ मुर्मू ने इष्ट देव मरांग बुरु-जाहेर आयो, लुगू बाबा -लुगू आयो, मोड़क: तुरुयक: को अरवा चावल, फूल-फल, खीर, गुड़ व पीठा चढ़ाकर सामूहिक प्रार्थना की. मनुष्य, जीव-जंतु सुखी संपन्न रहे, साथ ही खेती-बारी में फसल की पैदावार अच्छी हो का कामना की गयी. अध्यक्षता रवींद्र नाथ हांसदा व संचालन महाबीर मरांडी ने किया. मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो व विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह थे. इससे पहले बड़ी संख्या में बच्चे बुजुर्ग, महिला-पुरुष, युवक-युवतियों ने शोभा यात्रा में जाहेर गढ़-सेक्टर 04 से बिरसा चौक तक मांदर की थाप पर सोहराय नृत्य किया. बताते चलें कि सोहराय महोत्सव मुख्यतः चार दिनों का होता है. पहला दिन ऊमोअ, दूसरा दिन बोंगा, तीसरा दिन खुंटाव (महोत्सव) बैलों को नचाना व चौथा दिन जाले (समापन) होता है. मौके पर कृष्ण सोरेन, महावीर सोरेन, सुरेश मुर्मू, प्रवीण किस्कू, काली हांसदा, अमन वास्की, दिनेश सोरेन, सुभाष चंद्र हेंब्रम, सुनील कुमार टुडू, सोहराय सोरेन, सरकार मुर्मू, लक्ष्मण मुर्मू, अजय मरांडी, दिलीप हेम्ब्रम, धनंजय किस्कू, सहदेव सोरेन, चंद्र हेंब्रम, अभिमन्यु हेंब्रम, आम्बाई मुर्मू, सुमित मुर्मू, सुलोचना हांसदा, लुदी मुर्मू, नमिता मार्डी, शंकर टुडू, नूनीबला सोरेन, बेला सोरेन, रेणु मुर्मू, सलमा मुर्मू, रेणुका सोरेन, हिना मुर्मू ,युधिष्ठिर हेंब्रम, जीवधन सोरेन, रीना टुडू व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >