Bokaro News : नदी-तालाब में वेदियों की सफाई और घाटों को चमकाने में जुटे श्रद्धालु

Bokaro News : महापर्व छठ को लेकर बोकारो में तैयारियां जोर-शोर से शुरू, शहर में छठ घाटों की साफ-सफाई व रंग-रोगन कर रहा बोकारो स्टील प्रबंधन व आधा दर्जन से अधिक घाटों की सफाई, रास्ता, लाइटिंग आदि की व्यवस्था कर रहा बीएसएल.

बोकारो, घटवा के आरी-आरी रोपब केरवा, बोअब नेबूआ…कोपी-कोपी बोलेले सूरुज देव सुनअ सेवक लोग, मोरे घाटे दुबिया उपज गइले मकरी बसेरा लेले, वितनी से बोलेले सेवक लोग सुनअ ऐ सुरुज देव, रउआ घाटे दुबिया छटाई देहब मकड़ी भगाई देहब…के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बोकारो में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. छठ घाटों की साफ-सफाई व वेदियों को बनाकर रंग-रोगन का कार्य शुरू हो चुका है. पर्व की तैयारियां घाटों की साफ-सफाई से लेकर वेदियों को बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है. टू-टैंक गार्डेन, सिटी पार्क, सेक्टर वन सी, सूर्य मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, सूर्य सरोवर समेत अन्य स्थानों छठ घाटों पर श्रद्धालु तैयारी में दिखे.

शहर में इसकी जिम्मेदारी बोकारो स्टील प्रबंधन ने उठाया है. बीएसएल प्रबंधन की ओर से आधा दर्जन से अधिक घाटों की सफाई, रास्ता, लाइट आदि की व्यवस्था की जा रही है. इधर, प्रशासनिक अधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अपने स्तर से तैयारी में जुट गये हैं. डीसी अजय नाथ झा लगातार घाटों का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दे रहे हैं.

घास की सफाई, भूमि समतलीकरण, वेदियों की पेंटिंग, रास्तों पर मिट्टी व हो रहे अन्य काम

घाट के किनारे घास की सफाई के अलावा, भूमि का समतलीकरण, वेदियों की पेंटिंग और घाट तक आने जाने-वाले रास्तों पर मिट्टी-चूना गिराया जा रहा है. छठ घाटों की सफाई होते ही कई श्रद्धालु घाटों की तरफ चल पड़े हैं. अपने लिए जगह तलाशने लगे है. कुछ लोगों ने आसपास से मिट्टी व ईंटों का जुगाड़ कर वेदी भी तैयार कर ली. देखा-देखी कई अन्य श्रद्धालु भी घाटों पर पहुंच गये और वेदी तैयार करने लगे. कई घाटों पर सफाईकर्मी एक तरफ सफाई कर रहे थे, दूसरी तरफ लोग वेदी तैयार करने में जुटे हुए थे. घाट पर पूजा-पाठ में श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसको लेकर प्रयास किये जा रहे हैं.

25 से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व

चार दिवसीय छठ महापर्व 25 अक्तूबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा. 26 को खरना है. 27 को अस्ताचलगामी व 28 को उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >