Bokaro news : दिल्ली पुलिस ने जरीडीह से दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

Bokaro news : दिल्ली साइबर पुलिस की टीम ने जरीडीह व बीएस सिटी थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की.

बोकारो. दिल्ली साइबर पुलिस की टीम ने बोकारो के जरीडीह व बीएस सिटी थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से शनिवार की देर शाम को छापेमारी की. इस दौरान जरीडीह से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिसे लेकर पुलिस दिल्ली रवाना हो गयी. गिरफ्तार दोनों साइबर अपराधी थाना क्षेत्र के भट्टूडीह से ताल्लुक रखते हैं. दिल्ली साइबर फ्रॉड के मामले में आरोपियों के चिन्हित होने के बाद कार्रवाइ की गयी. पिछले एक वर्ष में साइबर अपराध के मामले में देश के कई राज्यों की पुलिस बोकारो में छापेमारी हो चुकी है. हाल के दिनों में धनबाद पुलिस के हाथों गिरफ्तार आठ हार्डकोर साइबर अपराधियों में से तीन बोकारो के अलग-अलग हिस्सों के थे. पिंड्राजोरा सचिवालय में किसान मुक्ति मोर्चा की बैठक पिंड्राजोरा, चास प्रखंड अंतर्गत पिंड्राजोरा पंचायत सचिवालय में किसान मुक्ति मोर्चा की बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता मुखिया कृष्ण पद महतो व संचालन संतोष कुमार महतो ने किया. मुखिया श्री महतो ने कहा कि सर्वे सेटलमेंट की त्रुटि व पिंड्राजोरा प्रखंड निर्माण सहित अन्य मुद्दों को लेकर क्षेत्र के किसानों को जागरूक कर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी. मोर्चा के सभी सदस्य क्षेत्र का दौरा करेंगे. निर्णय लिया गया कि 29 अक्तूबर को अगली बैठक होगी. मुद्दों को लेकर क्षेत्र का भ्रमण कर आंदोलन की रणनीति तय की जायेगी. मौके मुखिया पूरन चंद्र महतो, अजीत सिंह चौधरी, पंचानन महतो, बाटुल प्रमाणिक, पंचायत समिति सदस्य मितन महतो, गुरुपद महतो, जीतू महतो, आषाढ़ी महतो, अबुल अंसारी, युधिष्ठिर महतो सहित कई ग्रामीण एवं रैयत उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >