Bokaro News : 20 प्रतिशत मेन पावर छंटनी का फैसला प्लांट के लिए आत्मघाती : महामंत्री

Bokaro News : बोकारो इस्पात संयंत्र के ऑक्सीजन प्लांट की कैंटीन में क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ की संकल्प सभा हुई.

बोकारो, बोकारो इस्पात संयंत्र के ऑक्सीजन प्लांट की कैंटीन में शुक्रवार को क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ की संकल्प सभा हुई. अधिशासी निदेशक (संकार्य) कार्यालय पर 29 जनवरी को प्रस्तावित आक्रोश प्रदर्शन को सफल बनाने पर चर्चा हुई. महामंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान में मजदूर वर्ग के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण समय है. एक ओर भारत सरकार नये श्रम कानून को हथियार बनाकर मजदूरों के हक व अधिकार हड़पने की ताक में है तो दूसरी ओर बीएसएल प्रबंधन भी मजदूर विरोधी काम कर रहा है. श्री सिंह ने कहा कि पहले ही मेन पावर की कमी से जूझ रहे प्लांट में 20 प्रतिशत मजदूरों की छंटनी का फैसला ना सिर्फ इनके मानसिक दिवालीयेपन का प्रतीक है, बल्कि प्लांट के लिए आत्मघाती है. सभी मजदूर एकजुट हैं, एक भी मजदूर को काम से निकाला गया, तो यूनियन सीधी कार्रवाई को विवश होगी. मौके पर आरके सिंह, सुभाष चंद्र कुंभकार, शशिभूषण, अंबेडकर कुमार, संतोष कुमार, शकील अहमद, बासुदेव कुंभकर, शैलेश कुमार, मनोज कुमार व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >