Bokaro News : मानव तस्करी, बाल विवाह मजदूरी को रोकने के लिए सभी वर्गों का सहयोग जरूरी

Bokaro News : पेटरवार प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में चाइल्ड ट्रैफिकिंग के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, दी गयी कई जानकारियां.

पेटरवार, पेटरवार प्रखंड के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल पेटरवार में सहयोगिनी संस्था की ओर से सुरक्षित गांव कार्यक्रम के तहत गर्ल्स चाइल्ड ट्रैफिकिंग के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया. छात्राओं, शिक्षकों के साथ ही समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कई गतिविधियां की गयीं. प्रधानाध्यापिका भूमिका कुमारी ने छात्राओं को सचेत करते हुए कहा कि यदि गांव में कोई अनजान व्यक्ति आकर नौकरी का लालच देता है, तो तुरंत सतर्क हो जायें और कॉमिक बुक में दिये गये टोल-फ्री नंबर पर सूचित करें. उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है. 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के की शादी होने पर तुरंत 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल करें. शिक्षिका मंजू लकड़ा ने कहा कि पंचायत और गांव स्तर पर लगातार जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता है, ताकि हर परिवार और समुदाय इस गंभीर मुद्दे के प्रति संवेदनशील बने. सहयोगिनी संस्था के समन्वयक प्रकाश कुमार महतो ने बताया कि सुरक्षित गांव कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा या बच्ची तस्करी का शिकार ना हो. कुमारी किरण ने कहा कि मानव तस्करी, बाल विवाह और बाल मजदूरी को रोकने के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है. छात्राएं ललिता कुमारी, हिना प्रवीण, खुशनुमा प्रवीण, प्रिया कुमारी, माया कुमारी और आरती कुमारी ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल तस्करी रोकथाम का संदेश दिया. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक सूरज कुमार साहू, मंजू लकड़ा, प्रियंका कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >