Bokaro News: चुनाव में नियंत्रण कक्ष महत्वपूर्ण कड़ी : डीइओ

Bokaro News: नगर पालिका चुनाव को लेकर बनाये गये जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण, सतत एवं प्रभावी कार्यप्रणाली पर बल दिया.

बोकारो. नगर पालिका चुनाव को लेकर बनाये गये जिला नियंत्रण कक्ष का गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने नियंत्रण कक्ष को निर्वाचन प्रक्रिया की एक महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए इसकी सतत एवं प्रभावी कार्यप्रणाली पर बल दिया.

डीइओ ने समाहरणालय परिसर में ही समेकित नियंत्रण कक्ष को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने का निर्देश उपस्थित अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी को दिया. ताकि, निर्वाचन से संबंधित सभी प्रकार की सूचनाओं, शिकायतों व समन्वय कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके. नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व कर्मियों से अब तक प्राप्त शिकायतों की जानकारी ली. शिकायतों के त्वरित निष्पादन, अभिलेख संधारण व नियमित मॉनिटरिंग को लेकर दिशा–निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. डीइओ ने कहा कि नियंत्रण कक्ष के माध्यम से आम नागरिकों, प्रत्याशियों वराजनीतिक दलों द्वारा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. ताकि, निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके.

दर्ज करा सकते हैं शिकायत

जिला प्रशासन द्वारा नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. चुनाव अवधि के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन समेत निर्वाचन से संबंधित अन्य किसी भी प्रकार की शिकायत आम नागरिक, प्रत्याशी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि जिला नियंत्रण कक्ष में दर्ज करा सकते हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. शिकायत दर्ज कराने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 8986660333,06542-242409, 06542-241000 उपलब्ध कराये गये हैं. इसके अलावा आपात स्थिति में डायल 112 पर भी संपर्क किया जा सकता है. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व पारदर्शी बनाए रखने में सहयोग करें. किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तुरंत नियंत्रण कक्ष को दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >