Bokaro News : चास नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Bokaro News : चास नगर निगम ने जोधाडीह मोड़ पर अस्थायी निर्माण व होर्डिंग को हटाया, दुकानों से प्रतिबंधित सामग्री की जब्त, दी चेतावनी.

चास, चास नगर निगम के प्रशासक सह अपर नगर आयुक्त के आदेशानुसार मंगलवार को नगर निगम, चास थाना व यातायात पुलिस की ओर से जोधाडीह मोड़ से नीलम नर्सिंग होम तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. नेतृत्व निगम के सहायक नगर आयुक्त शशि शेखर सुमन ने किया. अभियान के तहत अनाधिकृत रूप से अस्थायी निर्माण, होर्डिंग को हटाया गया. विभिन्न दुकानों की जांच करते हुए प्रतिबंधित सामग्री को नगर निगम ने जब्त किया. अभियान के दौरान गलत तरीके से खड़े वाहनों को भी हटाया गया. सहायक नगर आयुक्त ने सभी निगम वासियों से अपील की कि जो भी लोग अनाधिकृत निर्माण, होर्डिंग, अवैध पार्किंग व प्रतिबंधित सामाग्री का विक्रय कर रहे हैं वो अतिशीघ्र ऐसा करना बंद कर दें अन्यथा नगर निगम द्वारा ऐसे लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता एवं झारखंड नगरपालिका अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत करवाई की जायेगी. कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान चास शहर के विभिन्न जगहों पर लगातार जारी रहेगा. कई स्थाई दुकानदार फुटपाथ पर दुकान लगा देते हैं. सड़क किनारे तक समान रख आवागमन को पूरी तरह बाधित कर रहें. लोगों की शिकायत भी मिल रही है. अतिक्रमण करने वाले सभी दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. अभियान में नगर प्रबंधक, कर्मी, थाना व यातायात विभाग के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >