Bokaro news : चास जोधाडीह मोड़ पुराना बाजार मुख्य पथ घंटों रहा जाम

Bokaro news : चास नगर निगम क्षेत्र में धनतेरस को लेकर दिखा उत्साह, दोपहर के बाद बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, शाम को उमड़े खरीदार.

चास, चास नगर निगम क्षेत्र में शनिवार को धनतेरस को लेकर जोधाडीह मोड़, महावीर चौक, पुराना बाजार, चेकपोस्ट सहित विभिन्न बाजारों में ग्राहकों का उत्साह दिखा. लोगों ने सोने के आभूषण, मोटरसाइकिल, वाहन, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान लक्ष्मी-गणेश व कुबेर की मूर्तियों सहित जरूरत के समान की जमकर खरीदारी की. चास में दोपहर के बाद चहल-पहल रही और शाम होते ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी. जोधाडीह मोड़ से पुराना बाजार तक मुख्य पथ शाम से रात तक जाम रहा. बाजारों में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम किये गये थे. मुख्य सड़क पर भारी वाहनों पर रोक लगा दी गयी थी.

जैनामोड़ बाजार में लगा जाम

जैनामोड़, जैनामोड़ स्थित मुख्य बाजार में धनतेरस की खरीदारी को लेकर शाम को जाम लग गया. जाम के कारण लोग काफी परेशान रहे. जरीडीह पुलिस को जाम हटाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी. लगभग एक घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा. वहीं लोगों ने जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >